हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) १० वीं कक्षा

निम्नलिखित परिच्छेद का वाचन करो और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखो: कार्बनिक यौगिकों में अनेक तत्त्वों का समावेश होता है। अधिकांश कार्बनिक यौगिकों में हाइड्रोजन तत्त्व का समावेश कम

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित परिच्छेद का वाचन करो और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखो:

       कार्बनिक यौगिकों में अनेक तत्त्वों का समावेश होता है। अधिकांश कार्बनिक यौगिकों में हाइड्रोजन तत्त्व का समावेश कम या अधिक मात्रा में होता है। जिन यौगिकों में केवल कार्बन और हाइड्रोजन ये दो ही तत्त्व होते हैं, उन्हें हाइड्रोकार्बन कहते हैं। यह सबसे सरल व मूलभूत कार्बनिक यौगिक है। सबसे छोटा हाइड्रोकार्बन अर्थात् एक कार्बन परमाणु और चार हाइड्रोजन परमाणु इनके संयोग से बना मीथेन (CH4) है। हमने मीथेन की संरचना पहले ही देखी है। इथेन यह एक और हाइड्रोकार्बन है जिसका अणुसूत्र C2H6 है।

       जिन कार्बनिक यौगिकों के कार्बन परमाणुओं में दुहरा या तिहरा बंध होता है उन्हें असंतृप्त यौगिक कहते हैं। एथीन और इथाइन ये असंतृप्त हाइड्रोकार्बन हैं। कार्बन कार्बन दुहरा बंध वाले असंतृप्त हाइड्रोकार्बन को “अल्कीन” कहते हैं। जिस संरचना में कार्बन कार्बन तिहरा बंध होता है, उस असंतृप्त हाइड्रोकार्बन को “अल्काइन” कहते हैं। सामान्यतः असंतृप्त यौगिक, संतृप्त यौगिकों की अपेक्षा अधिक अभिक्रियाशील होते हैं।

  1. हाइड्रोकार्बन क्या है?
  2. सबसे छोटे हाइड्रोकार्बन का नाम लिखो।
  3. असंतृप्त हाइड्रोकार्बन की परिभाषा लिखो।
  4. अल्कीन और अल्काइन में अंतर स्पष्ट करो।
परिभाषा
अंतर स्पष्ट करें
दीर्घउत्तर
Advertisements

उत्तर

  1. जिन यौगिकों में केवल कार्बन और हाइड्रोजन होते हैं, इन्हें हाइड्रोकार्बन कहते हैं।
  2. सबसे छोटा हाइड्रोकार्बन मीथेन (CH4) है।
  3. जिन कार्बनिक यौगिकों में कार्बन परमाणुओं के बीच दोहरा या तिहरा बंध होता है, उन्हें असंतृप्त यौगिक कहते हैं।

  4. अल्कीन अल्काइन
    (1) जिन हाइड्रोकार्बनों में कार्बन-कार्बन के बीच दोहरे बंध होते हैं, उन्हें ‘अल्कीन’ कहा जाता है। जिन हाइड्रोकार्बनों में कार्बन-कार्बन के बीच तिहरे बंध होते हैं, उन्हें ‘अल्काइन’ कहा जाता है।
    (2) अल्कीन का सामान्य सूत्र CnH2n है। अल्काइन का सामान्य सूत्र CnH2n−2 है।
shaalaa.com
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2023-2024 (July) Official Board Paper
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×