हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) १० वीं कक्षा

निम्नलिखित परिच्छेद का वाचन करके पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: ठंडी या गर्म वस्तुओं में ऊष्मा के लेनदेन से गर्म वस्तु का तापमान कम होता है और ठंडी वस्तु का तापमान बढ़ता है। - Science and Technology 1 [विज्ञान और प्रौद्योगिकी १]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित परिच्छेद का वाचन करके पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

ठंडी या गर्म वस्तुओं में ऊष्मा के लेनदेन से गर्म वस्तु का तापमान कम होता है और ठंडी वस्तु का तापमान बढ़ता है। तापमानों का यह परिवर्तन जब तक दोनों वस्तुओं का तापमान समान नहीं होता तब तक होता रहता है। इस प्रक्रिया में गर्म वस्तु द्वारा ऊष्मा दी जाती है और ठंडी वस्तु द्वारा ऊष्मा ग्रहण की जाती है। दोनों वस्तुएँ केवल एक दूसरे से ऊष्मा का आदान-प्रदान कर सकती हैं। इस स्थिति में अर्थात् दोनों वस्तुओं की प्रणाली वायुमंडल से अलग करने पर प्रणाली में बाहर की ऊष्मा अंदर नहीं आएगी या बाहर भी नहीं जाएगी।

(अ) ऊष्मा का स्थानांतरण कहाँ से कहाँ होता है?

(ब) ऐसी स्थिति में हमें ऊष्मा के कौन से सिद्धांत का बोध होता है?

(क) इस सिद्धांत को संक्षेप में स्पष्ट कीजिए।

दीर्घउत्तर
Advertisements

उत्तर

(अ) ऊष्मा का स्थानांतरण हमेशा गर्म वस्तु से ठंडी वस्तु की ओर होता है।

(ब) ऐसी स्थिति में हमें ‘ऊष्मा विनिमय के सिद्धांत’ का बोध होता है।

(क) ऊष्मा के विनिमय के सिद्धांत के अनुसार यदि दो अलग-अलग तापमान वाली वस्तुओं को बाहरी वातावरण से अलग रखा जाए, तो गर्म वस्तु द्वारा दी गई कुल ऊष्मा सदैव ठंड़ी वस्तु द्वारा ली गई ऊष्मा के बराबर होती है।

shaalaa.com
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2025-2026 (March) Official Board Paper
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×