हिंदी

निम्नलिखित के प्रभाव की व्याख्या करते हुए संक्षिप्त टिपण्णी लिखें - अफ्रीका में रिंडरपेस्ट का आना। - Social Science (सामाजिक विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित के प्रभाव की व्याख्या करते हुए संक्षिप्त टिपण्णी लिखें -

अफ्रीका में रिंडरपेस्ट का आना।

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

  1. अफ्रीका में 1890 के दशक में रिंडरपेस्ट नामक बीमारी बहुत तेजी से फैल गई।
  2. मवेशियों में प्लेग की तरह फैलने वाली इस बीमारी से लोगों की आजीविका और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर गहरी असर पड़ा।
  3. उस समय पूर्वी अफ्रीका में एरिट्रिया पर हमला कर रहे इतालवी सैनिकों का पेट भरने के लिए एशियाई देशों से जानवर लाए जाते थे।
  4. यह बीमारी ब्रिटिश आधिपत्य वाले एशियाई देशों से आए जानवरों के जरिए यहाँ पहुँची थी।
  5. अफ्रीका के पूर्वी हिस्से से महाद्वीप में दाखिल होने वाली यह बीमारी जंगल की आग की तरह पश्चिमी अफ्रीका की तरफ बढ़ने लगी।
  6. 1892 में यह अफ्रीका के अटलांटिक तट तक जा पहुँची।
  7. रिंडरपेस्ट ने अपने रास्ते में आने वाले 90 प्रतिशत मवेशियों को मौत की नींद सुला दिया। पशुओं के खत्म हो जाने से अफ्रीकियों के रोजी-रोटी के साधन समाप्त हो गए।
shaalaa.com
उन्नीसवीं शताब्दी (1815 - 1914) - रिंडरपेस्ट या मवेशी प्लेग
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 3: भूमंडलीकृत विश्व का बनना - संक्षेप में लिखें [पृष्ठ ७८]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Social Science (History) - India and the Contemporary World 2 [Hindi] Class 10
अध्याय 3 भूमंडलीकृत विश्व का बनना
संक्षेप में लिखें | Q 3. (ख) | पृष्ठ ७८
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×