Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्र-लेखन कीजिए:
गौरंक/गायत्री कदम, आशीर्वाद भवन, ममता कॉलोनी, सोलापुर से जलवितरण अधिकारी, महानगरपालिका, सोलापुर को दूषित पानी की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए पत्र लिखता/लिखती है।
Advertisements
उत्तर
गायत्री कदम
आशीर्वाद भवन
ममता कॉलोनी
सोलापुर – 413001
दिनांक: 17 अप्रैल 2025
प्रति,
जलवितरण अधिकारी,
महानगरपालिका,
सोलापुर।
विषय: दूषित पानी की आपूर्ति की समस्या के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं गायत्री कदम, ममता कॉलोनी, सोलापुर की निवासिनी हूँ। हमारे क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जो नल का पानी आ रहा है, वह अत्यंत दूषित और बदबूदार है। इस जल को न तो पीया जा सकता है, और न ही घरेलू कार्यों में उपयोग किया जा सकता है।
इससे क्षेत्र के अनेक नागरिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कई लोग पेट दर्द, उलटी, दस्त जैसी बीमारियों से ग्रस्त हो गए हैं। हम सभी निवासी इस स्थिति से अत्यंत परेशान हैं।
आपसे निवेदन है कि इस समस्या की ओर तत्काल ध्यान देकर जल की गुणवत्ता की जाँच करवाई जाए और आवश्यक सुधार कार्य करवाया जाए, ताकि हमें स्वच्छ और सुरक्षित पानी प्राप्त हो सके।
आपकी सहायता के लिए हम सदा आभारी रहेंगे।
सधन्यवाद।
भवदीय,
गायत्री कदम
आशीर्वाद भवन, ममता कॉलोनी,
सोलापुर।
