हिंदी

नीचे कुछ शब्द दिए गए हैं। इनका प्रयोग करते हुए तीनों प्रकार के 'काल' व्यक्त करने वाले तीन-तीन वाक्य बनाइए– भूतकाल - कल, परसों, पहले, पिछला, बीते हुए वर्तमान काल - आज, अभी-अभी, अब, हमेशा, आजकल

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

नीचे कुछ शब्द दिए गए हैं। इनका प्रयोग करते हुए तीनों प्रकार के 'काल' व्यक्त करने वाले तीन-तीन वाक्य बनाइए–

भूतकाल वर्तमान काल भविष्य काल
कल आज कल
परसों अभी-अभी परसों
पहले अब अगले दिन/साल/महीने
पिछला हमेशा आगामी (आने वाले समय में)
बीते हुए आजकल जल्दी ही
व्याकरण/भाषा
Advertisements

उत्तर

तीनों कालों के वाक्य इस प्रकार बनाए जा सकते हैं–

भूतकाल (बीते समय के कार्य)

  1. कल मैंने अपना सारा गृहकार्य पूरा कर लिया।
  2. परसों गाँव में भव्य मेला लगा था।
  3. बीते हुए साल हम पूरे परिवार के साथ नैनीताल घूमने गए थे।

वर्तमान काल (इस समय के कार्य)

  1. आज मैं विद्यालय समय पर पहुँचा हूँ।
  2. अभी-अभी छात्र कक्षा में कविता पढ़ रहे हैं।
  3. आजकल बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी खेल रहे हैं।

भविष्य काल (आने वाले समय के कार्य)

  1. कल मैं अपने मित्र के साथ पुस्तकें खरीदने जाऊँगा।
  2. परसों विद्यालय में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता होगी।
  3. आगामी परीक्षा में मैं बहुत अच्छे अंक लाऊँगा।
shaalaa.com
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 6: गिरिधर कविराय की कुंडलिया - पाठ से [पृष्ठ ७९]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Hindi Malhar Class 7
अध्याय 6 गिरिधर कविराय की कुंडलिया
पाठ से | Q (क) | पृष्ठ ७९
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×