हिंदी

नगर नियोजन की दृष्टि से मोहन जो-दड़ो अनूठी मिसाल कैसे है? उदाहरण सहित लिखिए। - Hindi (Core)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

नगर नियोजन की दृष्टि से मोहन जो-दड़ो अनूठी मिसाल कैसे है? उदाहरण सहित लिखिए।

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

सिंधु सभ्यता का सबसे बड़ा नगर मुअनजोदड़ो अपनी नगर योजना में अनूठी थीं। यह आज के नगरों से बहुत अलग था, क्योंकि आधुनिक नगरों में विस्तार की बहुत कम संभावना होती है और एक निश्चित विस्तार के बाद नगर योजना असफल हो जाती है। मुअनजोदड़ो की नगर योजना की कुछ विशेषताएँ निम्नलिखित थीं-

  1. यहाँ की सड़कें चौड़ी थीं और एक-दूसरे को समकोण पर काटती थीं।
  2. जल निकासी की व्यवस्था बहुत उत्तम थी।
  3. मकानों के दरवाजे मुख्य सड़कों पर न खुलकर अन्य स्थानों पर खुलते थे।
  4. सड़कों के दोनों ओर ढकी हुई नालियाँ बनाई गई थीं।
  5. सभी स्थानों पर एक जैसे आकार की ईंटों का उपयोग किया गया था।
  6. प्रत्येक घर में एक स्नानघर मौजूद था।
  7. कुएँ पकी हुई और एक समान आकार की ईंटों से बनाए गए थे। यह पहली सभ्यता थी जिसने कुएँ खोदकर भू-जल तक पहुँचने की तकनीक विकसित की थी।
shaalaa.com
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2021-2022 (March) Term 2 - Delhi Set 1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×