Advertisements
Advertisements
प्रश्न
नैलॉर्फ़ीन (C19H21NO3) जो कि मॉर्फीन जैसी होती है, का उपयोग स्वापक उपभोक्ताओं द्वारा स्वापक छोड़ने से उत्पन्न लक्षणों को दूर करने में किया जाता है। सामान्यतया नैलॉर्फ़ीन की 1.5 mg खुराक दी जाती है। उपर्युक्त खुराक के लिए 1.5 × 10−3 m जलीय विलयन का कितना द्रव्यमान आवश्यक होगा?
Advertisements
उत्तर
दिया गया है, m = 1.5 × 10−3
नैलॉर्फ़ीन (C19H21NO3) का मोलर द्रव्यमान इस प्रकार दिया गया है;
19 × 12 + 21 × 1 + 1 × 14 + 3 × 16
= 311 g mol−1
नैलॉर्फ़ीन के 1.5 × 10−3 m जलीय विलयन में,
1 kg (1000 g) जल में 1.5 × 10−3 m = 1.5 × 10−3 × 311 g
= 0.467 g
= 467 mg
इसलिए, विलयन का कुल द्रव्यमान = (1000 + 0.467) g
= 1000.467 g
इस प्रकार, 467 mg नैलॉर्फ़ीन के लिए आवश्यक विलेय = 1000.467 g
इसलिए, 1.5 mg नैलॉर्फ़ीन युक्त विलेय का द्रव्यमान
= `1000.467/467 xx 1.5`
= 3.21 g
अतः आवश्यक जलीय विलयन का द्रव्यमान 3.21 g है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
यदि 22 g बेन्जीन में 122 g कार्बन टेट्राक्लोराइड घुली हो तो बेन्जीन एवं कार्बन टेट्राक्लोराइड के द्रव्यमान प्रतिशत की गणना कीजिए।
एक विलयन में बेन्जीन का 30 द्रव्यमान % कार्बन टेट्राक्लोराइड में घुला हुआ हो तो बेन्जीन के मोल-अंश की गणना कीजिए।
निम्नलिखित विलयन की मोलरता की गणना कीजिए –
30 mL 0.5 M \[\ce{H2SO4}\] को 500 mL तनु करने पर।
निम्न पद को परिभाषित कीजिए –
मोलरता
निम्न पद को परिभाषित कीजिए –
द्रव्यमान प्रतिशत
प्रयोगशाला कार्य के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला सांद्र नाइट्रिक अम्ल द्रव्यमान की दृष्टि से नाइट्रिक अम्ल का 68% जलीय विलयन है। यदि इस विलयन का घनत्व 1.504 g mL−1 हो तो अम्ल के इस नमूने की मोलरता क्या होगी?
जब 6.5 g ऐस्पिरीन (C9H8O4) को 450 g ऐसीटोनाइट्राइल (CH3CN) में घोला जाए तो ऐस्पिरीन का ऐसीटोनाइट्राइल में भार प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
निम्नलिखित में से कौन-सी इकाई विलयन की सांद्रता का वाष्प दाब से संबंध बताने के लिए उपयोगी है?
0.01 M गलूकोस विलयन की तुलना में 0.01 M MgCl2 विलयन वेर हिमांक में अवनमन ______ होगा।
किसी विलयन की सांद्रता को व्यक्त करने के लिए निम्नलिखित पद को परिभाषित कीजिए। इसमें कौन-सा तरीका ताप पर निर्भर नहीं करता है तथा क्यों?
m (मोललता)
