Advertisements
Advertisements
प्रश्न
मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों द्वारा लिए गए निर्णयों पर विधानसभा में बहस क्यों होनी चाहिए?
Advertisements
उत्तर
मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों द्वारा लिए गए निर्णयों पर बहस आवश्यक है, क्योंकि मुख्यमंत्री, मंत्री तथा विधायक सामूहिक रूप जनता के प्रति उत्तरदायी होते हैं। इसलिए उन्हें कोई भी निर्णय जनता के अनुकूल या उनके हित में लेना चाहिए। यह आवश्यक नहीं है कि मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों द्वारा लिए गए निर्णय समाज के सभी वर्गों के लिए लाभकारी हों। विधानसभा में होने वाली बहस के द्वारा ही मुख्यमंत्री तथा मंत्रियों के अधिकारों के दुरुपयोग पर अंकुश लगाना संभव है। बहस के फलस्वरूप आए नवीन विचारों को अंतिम निर्णय में जोड़ा जा सकता है अथवा अनुपयुक्त तथ्यों को हटाया जा सकता है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
क्या दिए गए चित्र में आप सत्ता पक्ष और विरोधी पक्ष के विधायकों को पहचान सकते हैं। सत्ता पक्ष के विधायकों को एक रंग से और विरोधी पक्ष के विधायकों को दूसरे रंग से रंगिए।

जो विधायक सोचते थे कि सरकार स्थिति को गंभीरता से नहीं ले रही है, वे मुख्य रूप से क्या-क्या तर्क दे रहे थे?
व्याख्या कीजिए सरकार की कार्यप्रणाली में एक सामान्य विधायक और उस विधायक में, जो मंत्री भी है, क्या अंतर है?
यदि आप स्वास्थ्य मंत्री होते, तो जो विधायक सोचते थे कि सरकार स्थिति को गंभीरता से नहीं ले रही है, का उत्तर किस प्रकार देते?
आपके विचार से जो विधायक सोचते थे कि सरकार स्थिति को गंभीरता से नहीं ले रही है, यह बहस कुछ अर्थों में उपयोगी रही? कैसे? चर्चा कीजिए।
