हिंदी

मान लीजिए आप एक संवाददाता हैं। आपको 8 मार्च 1992 के दिन पुड्कोट्टई में हुई घटना का समाचार तैयार करना है। पाठ में दी गई सूचनाओं और कल्पना के आधार पर एक समाचार तैयार कीजिए। - Hindi (हिंदी)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

मान लीजिए आप एक संवाददाता हैं। आपको 8 मार्च 1992 के दिन पुड्कोट्टई में हुई घटना का समाचार तैयार करना है। पाठ में दी गई सूचनाओं और कल्पना के आधार पर एक समाचार तैयार कीजिए।

लेखन कौशल
Advertisements

उत्तर

पुडुकोट्टई में महिलाओं की ऐतिहासिक साइकिल रैली

विशेष संवाददाता

पुडुकोट्टई, 9 मार्च 1992

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुडुकोट्टई जिला मुख्यालय से मात्र दो किलोमीटर दूर स्थित खेल परिसर में एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। यहाँ लगभग 1500 महिलाएँ साइकिल पर सवार थीं।

घंटियाँ बजाती महिलाएँ इधर-उधर से गुजर रही थीं। ऐसा लग रहा था मानो तूफ़ान गुजर रहा हो। कल की अबला महिलाएँ इस कदर छा जाएँगी, इस पर विश्वास करना कठिन हो रहा था। साइकिल चलाने की तैयारी देखकर लोगों ने दाँतों तले उँगलियाँ दबा लीं। उन्हें अपनी आँखों पर यकीन नहीं हो रहा था। महिलाओं का यह आत्मविश्वास और जोश देखने योग्य था।

उस समय महिलाओं में दिखा यह साहस और ऊर्जा समाज में उनके सशक्तिकरण का मजबूत संकेत था।

shaalaa.com
गद्य (Prose) (Class 8)
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 13: जहाँ पहिया है - कल्पना से [पृष्ठ ८१]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Hindi - Vasant Part 3 Class 8
अध्याय 13 जहाँ पहिया है
कल्पना से | Q 4 | पृष्ठ ८१

संबंधित प्रश्न

चुक –चूक

(क) अब उनकी सहनशीलता चुक गई।
(ख) उनका निशाना चूक गया। 

अब तुम भी इन शब्दों को समझो और उनसे वाक्य बनाओ।

1. सुख – सूख

(क) _________________

(ख) _________________

2. धुल – धूल

(क) _________________

(ख) _________________

3. सुना –सूना

(क) _________________

(ख) _________________ 


खेती से प्राप्त होने वाले बहुमूल्य सामानों की सूची बनाओ और उस सूची में से जो सामान तुम्हारे प्रदेश की खेती से प्राप्त होता है उसका भी अलग से उल्लेख करो।


आमतौर पर लोग अपनी मनपसंद, महत्वपूर्ण और आवश्यक चीज़ों का संग्रह करते हैं। नीचे कुछ चीज़ों के नाम दिए गए हैं। जैसे-

(क) डाक-टिकट

(ख) पुराने सिक्के

(ग) गुड़िया

(घ) महत्वपूर्ण पुस्तकें

(ङ) चित्र

(च) महत्वपूर्ण व्यक्तियों के हस्तलेख 

इसके अतिरिक्त भी तुम्हारे आसपास कुछ चीज़ें होती हैं जिसे लोग बेकार या अनुपयोगी समझकर कूड़ेदान या अन्य उपयुक्त जगह पर रख या फेंक देते हैं।

(क) तुम पता करो यदि उसका भी कोई संग्रह करता है तो क्यों?

(ख) उसका संग्रह करने वालों को क्या परेशानियाँ होती होंगी?

(इनके उत्तर के लिए तुम बड़ों की सहायता ले सकते हो।)


"एक सदस्य माँ की भूमिका निभाता"

तुम्हारी माँ या घर का अन्य कोई सदस्य सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक कौन-कौन से काम करता है? सूची बनाओ।


अ, सु

ऊपर बॉक्स में दिए गए उपसर्ग लगाकर सार्थक शब्द बनाओ।

(क)

सफल

+ ___________ = ___________

(ख)

स्वागत

+ ___________ = ___________

(ग)

विश्वास

+ ___________ = ___________

(घ)

कन्या + ___________ = ___________

(ङ)

पुत्र + ___________ = ___________

"यहाँ के फ़िल्म वाले इतनी छोटी-छोटी बातों पर झूठ बोलते ही नहीं बल्कि झूठ दिखाते भी हैं।"

ऊपर मारिया ने भेंटकर्ता से जो बात कही है उसको पढ़ो। अब बताओ कि–

(क) तुम इस बात से कहाँ तक और क्यों सहमत हो?

(ख) क्या सिनेमा में झूठ और सच की बातें दिखाना ज़रूरी होता है? यदि हाँ तो क्यों?


लेखक बैडमिंटन चैंपियन था। उसे हॉकी खेलने की प्रेरणा किससे और कैसे मिली?


अजय के अन्य दोस्तों ने नरेंद्र के बारे में क्या कहा और क्यों?


अगर नरेंद्र अजय की यह बात मान लेता कि इस आदमी से लाली पॉप लेना बिल्कुल ठीक नहीं?


"घबराइए नहीं, रेखा जी–देखिए मेरा बेटा भी तो है लेकिन अजय पर तो मुझे पूरा विश्वास है"

अजय की माँ नरेंद्र की माँ से ऐसा क्यों कहती है?


“मैंने उस कंपनी के हिस्सेदार की तरफ़ पहली बार श्रद्धाभाव से देखा”

लेखक के मन में हिस्सेदार साहब के लिए श्रद्धा क्यों जग गई?


पत्र लेखन की कला के विकास के लिए क्या-क्या प्रयास हुए? लिखिए।


ऐसा क्यों होता था कि महात्मा गांधी को दुनिया भर से पत्र 'महात्मा गांधी-इंडिया'पता लिखकर आते थे?


केवल पढ़ने के लिए दी गई रामदरश मिश्र की कविता ‘चिट्ठियाँ’ को ध्यानपूर्वक पढ़िए और विचार कीजिए कि क्या यह कविता केवल लेटर बॉक्स में पड़ी निर्धारित पते पर जाने के लिए तैयार चिट्ठियों के बारे में है ? या रेल के डिब्बे में बैठी सवारी भी उन्हीं चिट्ठियों की तरह हैं जिनके पास उनके गंतव्य तक का टिकट हैपत्र के पते की तरह और क्या विद्यालय भी एक लेटर बाक्स की भाँति नहीं है जहाँ से उत्तीर्ण होकर विद्यार्थी अनेक क्षेत्रों में चले जाते हैं ? अपनी कल्पना को पंख लगाइए और मुक्त मन से इस विषय में विचार-विमर्श कीजिए


निम्नलिखित के संभावित परिणाम क्या-क्या हो सकते हैं ? आपस में चर्चा कीजिए, जैसे - "ईमानदारी को मूर्खता का पर्याय समझा जाने लगा है।" परिणाम – भ्रष्टाचार बढ़ेगा।
1. "सच्चाई केवल भीरू और बेबस लोगों के हिस्से पड़ी है।" ____________
2. "झूठ और फरेब का रोज़गार करनेवाले फल-फूल रहे हैं।" ____________
3. "हर आदमी दोषी अधिक दिख रहा है, गुणी कम।" ____________


गवरइया और गवरे की बहस के तर्को को एकत्र करें और उन्हें संवाद के रूप में लिखें।


बच्चों के ऊधम मचाने के कारण घर की क्या दुर्दशा हुई ?


फातिमा ने कहा,''...मैं किराए पर साइकिल लेती हूँ ताकि मैं आज़ादी और खुशहाली का अनुभव कर सकूँ।''

साइकिल चलाने से फातिमा और पुडुकोट्टई की महिलाओं को 'आज़ादी' का अनुभव क्यों होता होगा?


इस कहानी में लेखक ने जगह-जगह पर सीधी-सी बात कहने के बदले रोचक मुहावरों, उदाहरणों आदि के द्वारा कहकर अपनी बात को और अधिक मजेदार/रोचक बना दिया है। कहानी से वे वाक्य चुनकर लिखिए जो आपको सबसे अधिक मजेदार लगे।


नीचे दिए गए वाक्य के अंत में उचित विराम चिह्न लगाओ।

तुम नाटक में कौन-सा पार्ट कर रहे हो


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×