हिंदी

लगभग 80 - 100 शब्दों में उत्तर लिखिए: विरासत में मिली चीजों की बड़ी सँभाल क्यों होती है? ‘तोप’ कविता के आधार पर स्पष्ट करते हुए तोप की विशेषताएँ भी लिखिए। - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

लगभग 80 - 100 शब्दों में उत्तर लिखिए:

विरासत में मिली चीजों की बड़ी सँभाल क्यों होती है? ‘तोप’ कविता के आधार पर स्पष्ट करते हुए तोप की विशेषताएँ भी लिखिए।

दीर्घउत्तर
Advertisements

उत्तर

अपनी विरासत को सहेजकर रखना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ये हमारी धरोहर हैं। इनसे हमें अपने देश के इतिहास, समाज और पूर्वजों की महान सफलताओं का परिचय मिलता है। ये वस्तुएँ न केवल पुराने समय की स्थितियों को समझाती हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी पूर्वजों के अनुभवों और उनकी चूकों से सीख लेकर एक श्रेष्ठ भविष्य बनाने का रास्ता दिखाती हैं।
तोप की विशेषताएँ: कवि ने जिस तोप का वर्णन किया है, वह 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की साक्षी रही है। ईस्ट इंडिया कंपनी की यह तोप कभी ब्रिटिश हुकूमत के जुल्म और दहशत का प्रतीक थी, लेकिन आज यह केवल कंपनी बाग की एक ऐतिहासिक वस्तु मात्र रह गई है। जिस तोप से कभी लोग थर-थर कांपते थे, आज उस पर बच्चे खेलते हैं और गौरैयां बेखौफ होकर चहचहाती हैं। यह इस सत्य को दर्शाता है कि सत्ता का घमंड और अत्याचार हमेशा नहीं टिकता; अंत में बड़े-बड़े तानाशाह भी इसी तोप की तरह शक्तिहीन और लाचार होकर रह जाते हैं।
shaalaa.com
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2019-2020 (March) Delhi set 1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×