हिंदी

लगभग 80-100 शब्दों में उत्तर लिखिए- ‘मनुष्यता’ कविता में ‘परोपकार’ के संबंध में दिए गए उदाहरण को स्पष्ट करते हुए लिखिए कि आपका मित्र परोपकारी है, यह आपने कैसे जाना? - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

लगभग 80-100 शब्दों में उत्तर लिखिए-

‘मनुष्यता’ कविता में ‘परोपकार’ के संबंध में दिए गए उदाहरण को स्पष्ट करते हुए लिखिए कि आपका मित्र परोपकारी है, यह आपने कैसे जाना?

स्पष्ट कीजिए
Advertisements

उत्तर

कवि ने अपनी कविता ‘मनुष्यता’ में ‘परोपकार’ के संबंध में दधीचि, कर्ण आदि महान लोगों का उदाहरण देकर मनुष्यता का संदेश दिया है कि हर मनुष्य को अपना सर्वस्व त्यागकर परोपकार करना चाहिए। इन लोगों ने दूसरों की भलाई के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया। दधीचि ने अपनी अस्थियों का दान दिया, जबकि कर्ण ने कुंडल और कवच का दान दिया। हमारा शरीर नश्वर है, इसलिए इसके मोह को त्यागकर इसे दूसरों की भलाई में लगा देना ही इसका मूल्य है। हाँ, मेरा दोस्त भी दान देता है। जब मैं बीमार था और विद्यालय पहुँचा, तो मैंने सोचा कि मुझे दस दिन तक काफी काम करना पड़ेगा, लेकिन मेरे दोस्त ने मुझे पूरा काम कराया। उसने इन दस दिनों में मेरा काम भी एक कॉपी में रखा था, जिससे मैं बहुत खुश हुआ और दोस्त को धन्यवाद दिया।

shaalaa.com
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2019-2020 (March) Delhi set 2
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×