हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डHSC Commerce (Hindi Medium) 12th Standard Board Exam [कक्षा १२]

लाभांश का भुगतान लाभांश अधिपत्र दूवारा किए जाने की सूचना का अंशधारकको पत्र लिखिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

लाभांश का भुगतान लाभांश अधिपत्र द्वारा किए जाने की सूचना का अंशधारकको पत्र लिखिए।

लेखन कौशल
Advertisements

उत्तर

अनमोल स्टील इंडस्ट्रीज लिमिटेड

पंजीकृत कार्यालय: 30, अनमोल निवास, जे. एम. रोड, नरीमन पॉइंट,
मुंबई: 400 020
CIN (कॉर्पोरेट पहचान संख्या): L30408 MH 2003 PLC110845

वेबसाइट: anmolindustrieslimited.com
ई-मेल: [email protected]
दिनांक: 7 मई, 2019

फोन: 022-97675877
फैक्स: 022-30010331
संदर्भ संख्या (Ref. No.): A/MR-D/7/19-20

श्रीमती ज्योति सुरती
12, लक्ष्मी निवास,
आम्रपाली मार्ग, बांद्रा,
मुंबई: 400 050

विषय: समता अंशों पर लाभांश का भुगतान
(₹ 10 सममूल्य वाले प्रत्येक समता अंश)

महोदया,

मुझे निदेशक मंडल द्वारा आपको यह सूचित करने का निर्देश दिया गया है कि 20 अप्रैल, 2019 को आयोजित 16वीं वार्षिक आम बैठक में, सदस्यों द्वारा 31 मार्च, 2019 को समाप्त वर्ष के लिए ₹ 10/- मूल्य के प्रत्येक समता अंश पर @ ₹ 2.5 की दर से अंतिम लाभांश को मंजूरी दी गई है।

आपकी कंपनी ने लाभांश की घोषणा से संबंधित सभी वैधानिक प्रावधानों (कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 123) का अनुपालन किया है।

आपको देय लाभांश का विवरण निम्नलिखित है:

1 2 3 4 5 6 7
रजिस्टर फोलियो संख्या अंशों (शेयरों) की संख्या विशिष्ट संख्याएँ लाभांश अधिपत्र संख्या सकल लाभांश काटा गया आयकर (TDS) शुद्ध लाभांश
से तक
A-30 100 301 400 B-9931 ₹ 250/- शून्य

₹ 250/-

‘लाभांश अधिपत्र’ इसके साथ संलग्न है। कृपया छिद्रित रेखा के पास से ‘लाभांश अधिपत्र’ को अलग करें।

धन्यवाद,

भवदीय,                     
कृते अनमोल स्टील इंडस्ट्रीज लिमिटेड
(हस्ताक्षर)      
श्रीमती ज्योति सुरती
सचिव         

संलग्न: लाभांश अधिपत्र

shaalaa.com
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2023-2024 (July) Official

APPEARS IN

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×