Advertisements
Advertisements
प्रश्न
क्या तुमने किसी ऐसे कानून के बारे में सुना है, जो लड़कियों और लड़कों की कम-से-कम किस उम्र में शादी हो, के बारे में बात करता है?
Advertisements
उत्तर
हाँ, मैंने सुना है। उस कानून के अनुसार लड़कियों की शादी कम-से-कम 18 वर्ष की उम्र में तथा लड़कों की शादी कम-से-कम 21 वर्ष की उम्र में होनी चाहिए।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
छोटी बहन के आने से निम्मी के सभी घरवालों के जीवन में क्या-क्या बदलाव आएँगे? जैसे -
- अब निम्मी अपना दिन कैसे बिताएगी?
- माँ अब क्या-क्या नए काम करेगी?
- पिताजी, दादी और चाचा के दिनभर के कामों में निम्मी की नई बहन के आने से बदलाव हो जाएँगे। क्या तुम बता सकते हो कैसे?
सोचो, जब सेरिंग के बाबा ने अपने घरवालों को चिट्ठी दिखाई, तो घर के अलग-अलग लोगों को कैसा लगा होगा?
बाबा की बदली होने के कारण सेरिंग के परिवार में क्यों बदलेगा? जैसे -
- सेरिंग के परिवार में से कौन-कौन उसके पापा के नए घर में रहेंगे?
- सेरिंग अब किस स्कूल में जाएगा?
- क्या सेरिंग के दोस्त बदलेंगे?
- क्या तुम्हारे परिवार में भी किसी को काम के कारण नई जगह जाना पड़ा था?
- तुम्हें यह बदलाव कैसा लगा? चर्चा करो।
बदलाव का कारण लिखो।
नाज़ली के परिवार में -
क्या परिवारों में बदलाव कुछ और कारणों से भी हो सकते हैं? पता करो, किन-किन कारणों से?
तीन बड़े लोगों से बात करो- एक तुम्हारे परिवार से, एक तुम्हारे दोस्त के परिवार से और एक अपने पड़ोसी के परिवार से। उनसे नीचे दिए प्रश्न पूछो और तालिका में भरो।
| क्रमांक | प्रश्न | तुम्हारा परिवार | दोस्त का परिवार | आस-पड़ोस का परिवार |
| 1. | आपका परिवार कितने सालों से यहाँ रह रहा है? | |||
| 2. | यहाँ आने से पहले आपका परिवार कहाँ रहता था? | |||
| 3. | आज आपके परिवार में कितने लोग हैं? | |||
| 4. | आपके परिवार में दस साल पहले कितने लोग थे? | |||
| 5. | आपके परिवार में दस सालों में जो बदलाव हुए हैं, उनके क्या कारण हैं? | |||
| 6. | इन बदलावों से आपको कैसा लगता है? | |||
| 7. | तकनीकी बदलावों के कारण आपको किन परशानियों का सामना करना पड़ता है? |
जब तुम्हारे दादा-दादी या नानी-नाना तुम्हारे जैसे छोटे थे, तब भी क्या तुम्हारा परिवार वैसा ही था, जैसा आज है?
याद है, कक्षा तीन में तुमने सीतम्मा के परिवार के पेड़ का चित्र देखा था?
- तुमने अपने परिवार के पेड़ का चित्र भी बनाया था। चलो, फिर से परिवार का पेड़ बनाएँ।
- अपने दादा-दादी या नानी-नाना से पता करो कि जब वे तुम्हारी उम्र के थे, तब उनके परिवार में कौन-कौन थे? अपनी कॉपी में उनमें से किसी एक के बचपन के परिवार का पेड़ बनाओ।
- क्या इस परिवार के पेड़ में तुम या तुम्हारे भाई-बहन, माँ-पिताजी कहीं दिखाई दे रहे हैं?
- अब तुम अपने आज के परिवार का पेड़ अपनी कॉपी में बनाओ।
- इस पेड़ में अब तुम कहाँ हो? आज तुम्हारे परिवार में कौन-कौन हैं? तुम्हारे दादा-दादी या नानी-नाना कहाँ हैं?
तुम्हारे आज के परिवार का पेड़ तुम्हारे दादा, दादी, नाना या नानी के बचपन के पेड़ से किस तरह अलग है?
तुम्हारी दादी या नानी को कहाँ तक की पढ़ाई करने का मौका मिला था?
