Advertisements
Advertisements
प्रश्न
क्या तुम्हें खीर पसंद है ? तुम्हारे घर खीर को क्या कहा जाता है ?
Advertisements
उत्तर
हाँ, मुझे खीर पसंद है। मेरे घर में भी इसे खीर कहते हैं।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
बिल्ली बोली -क्या कहा, एक हज़ार ! हमें 1000 चींटियों को खीर देनी पड़ेगी ?
कुछ सोच कर हाथी ने कहा -चिंता की कोई बात नहीं, हो जाएगा। हर चींटी 1 मिलीलीटर (mL) खीर पिएगी।
इसलिए 1000 चींटियाँ खीर पिएँगी - 1000 × 1 mL = _____ mL।
क्या तुम एक बार में 1 लीटर पानी पी सकते हो ?
यह गधा अलग-अलग तरीकों से जोड़कर 1 लीटर बनाने की कोशिश कर रहा है। चार्ट पूरा करने में उसकी मदद करो।

200 mL, 400 mL, 600 mL, 800 mL और 1 लीटर मापने के लिए अपनी बोतल खुद बनाने की कोशिश करो। अपने दोस्तों और अध्यापक के साथ चर्चा करो कि यह बोतल तुमने कैसे बनाई।
अपने घर पर बाल्टियों, मगों, गिलासों और दूसरी चीज़ों को देखो। सोचो, हरेक में कितना पानी आ सकता है। मापने वाली अपनी बोतल से अपने उत्तर को जाँचो।
| मेरा अंदाज़ा | मेरा माप | |
| मग | ||
| गिलास | ||
| भगोना | ||
नीतू को पाँच दिन तक रोज 3 इंजेक्शन लगेंगे। एक इंजेक्शन से तुम्हारे शरीर में 5 mL दवाई पहुँचायी जाएगी।
- उसे एक दिन में कितनी दवाई की ज़रूरत है?
- 5 दिन में कुल कितनी दवाई दी जाएगी?
अमीना की पानी की बोतल में 1 लीटर पानी आता है। उसने 250 मिलीलीटर पानी पी लिया और उसके दोस्त गोविंद ने 150 मिलीलीटर पानी पी लिया। बोतल में कितना पानी बचा है ?
तुम्हारा परिवार एक दिन में कितने लीटर पानी इस्तेमाल करता है ? अंदाज़ा लगाओ और चार्ट बनाओ।
| कार्य | पानी का उपयोग (बाल्टी में) |
पानी का उपयोग (लीटर में) |
|
खाना बनाने और पीने में |
||
| कपड़े धोने में | ||
| बरतन धोने में | ||
1 लीटर की बोतल टपकते हुए नल के नीचे इस तरह रखो कि सभी बूँदे उसमें इकट्ठा हो जाएँ। समय लिखो। एक घंटे बाद देखो कि बोतल में कितना पानी इकट्ठा हो गया है।
चेलान्नूर गाँव में दूध की एक सहकारी समिति है। गीता और अम्मिनी वहाँ 4 लीटर दूध खरीदने गईं। लेकिन वहाँ पर 1 लीटर मापने वाला बर्तन नहीं था। सिर्फ़ 3 लीटर व 5 लीटर की बोतलें थी। फिर भी उन्हें पूरा 4 लीटर दूध दे दिया गया। बताओ ऐसा कैसे किया गया।
