Advertisements
Advertisements
प्रश्न
क्या मृदा निर्माण में अपक्षय एक आवश्यक अनिवार्यता है?
टिप्पणी लिखिए
Advertisements
उत्तर
मृदा निर्माण में अपक्षय एक आवश्यक अनिवार्यता है क्योंकि अपक्षय प्रक्रियाएँ शैलों को न केवल छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ने तथा आवरण प्रस्तर एवं मृदा निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त करती हैं अपितु अपरदन एवं बृहत संचलन के लिए भी उत्तरदायी हैं। अपक्षय जलवायु, चट्टान निर्माणकारी पदार्थों की विशेषताओं एवं जीवों सहित कई अन्य कारकों के समुच्चय पर निर्भर करता है। मृदा निर्माण में मूल शैल एक निष्क्रिय नियंत्रक कारक है। मूल शैल को अपक्षय छोटे कण के रूप में परिवर्तित कर देता है और वही धीरे-धीरे मृदा का रूप ले लेता है।
shaalaa.com
मृदा निर्माण
क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 5: भू-आकृतिक प्रक्रियाएँ - अभ्यास [पृष्ठ ५७]
