Advertisements
Advertisements
प्रश्न
क्या होगा यदि हम एक पोषी स्तर के सभी जीवों को समाप्त कर दें (मार डालें)?
Advertisements
उत्तर १
प्रकृति की खाद्य श्रृंखलाएँ एक-दूसरे से जुड़ी हैं। किसी भी कड़ी को यदि समाप्त किया जाए तो पर्यावरण का संतुलन बिगड़ जाएगा। उदाहरण के लिए, एक भोजन श्रृंखला में घास → हिरण → शेर, यदि हम श्रृंखला से शेरों को हटा दें तो घास चरने वाले हिरण की संख्या बहुत बढ़ जाएगी। उनकी बड़ी हुई जनसंख्या घास और वनस्पति को खत्म कर देगी जिससे वह स्थान रेगिस्तान बन जाएगा।
उत्तर २
यदि हम किसी एक पोषी स्तर के सभी जीवों को समाप्त कर दें, तो अगले पोषी स्तर तक भोजन ऊर्जा का स्थानांतरण रुक जाएगा। इससे भोजन श्रृंखला में बाधा उत्पन्न होगी, जिसके कारण पारिस्थितिकी तंत्र में असंतुलन पैदा होगा। परिणामस्वरूप, उच्च पोषी स्तर के जीव भी मर जाएंगे, जबकि निचले पोषी स्तर के जीवों की जनसंख्या में अत्यधिक वृद्धि होगी। दोनों स्थितियाँ पारिस्थितिकी तंत्र के लिए गंभीर असंतुलन उत्पन्न करेंगी।
