Advertisements
Advertisements
प्रश्न
कविता में चित्रित ‘घर’ एक भौतिक स्थान से बढ़कर भावनाओं और संबंधों के केंद्र के रूप में चित्रित हुआ है। वर्तमान में एकल परिवारों के बढ़ते चलन के संदर्भ में संयुक्त परिवार और एकल परिवार की तुलना कीजिए और कारण सहित लिखिए कि दोनों की कौन-कौन-सी बातें आपको पसंद हैं और कौन-कौन सी नापसंद?
Advertisements
उत्तर
इस कविता में संयुक्त परिवार का भावपूर्ण चित्रण किया गया है, जहाँ परिवार एक बरगद के वृक्ष की तरह है और सभी सदस्य उसके सहारे आनंदपूर्वक रहते हैं। सभी के बीच गहरा प्रेम और आपसी जुड़ाव दिखाई देता है।
संयुक्त परिवार को सुख और अपनापन का स्रोत माना गया है, जहाँ कोई व्यक्ति अकेलापन महसूस नहीं करता और सभी एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी होते हैं। दुख आसानी से कम हो जाता है और खुशियाँ बढ़ जाती हैं। आज के समय में यह व्यवस्था धीरे-धीरे कम होती जा रही है और लोग एकल परिवारों की ओर बढ़ रहे हैं।
एकल परिवार में आमतौर पर पति-पत्नी और अविवाहित बच्चे होते हैं, और बच्चों के बड़े होने पर वे अलग रहने लगते हैं। इसमें स्वतंत्रता तो होती है, लेकिन अक्सर अकेलापन, डर और उदासी भी महसूस होती है। ऐसे परिवारों में बच्चों के जीवन में उत्साह की कमी और भावनात्मक असुरक्षा देखने को मिलती है।
