Advertisements
Advertisements
प्रश्न
किसी विलयन की सांद्रता को व्यक्त करने के लिए निम्नलिखित पद को परिभाषित कीजिए। इसमें कौन-सा तरीका ताप पर निर्भर नहीं करता है तथा क्यों?
x (मात्रा अंश)
Advertisements
उत्तर
एक मिश्रण में किसी अवयव का मोल अंश उस अवयव के मोल अंश में उपस्थित कुल मोलों की संख्या के अनुपात को कहते हैं।
मोल अंश = `"किसी एक अवयव के मोल की संख्या"/"सभी अवयवों के मोलों की संख्या"`
मोल अंश का उपयोग विलयनों के भौतिक गुणों के बीच संबंध को दर्शाने में किया जाता है। मोल अंश का उपयोग गैसीय मिश्रण की गणना करने में किया जाता है। मोल अंश का उपयोग विलयन की सांद्रता का वाष्पदाब के साथ संबंध दर्शाने में किया जाता है। मोल अंश ताप पर निर्भर नहीं करता है। ऐसा इसलिये होता है क्योंकि आयतन ताप पर निर्भर करता है जबकि द्रव्यमान नहीं। मोल अंश में आयतन नहीं होता है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
यदि 22 g बेन्जीन में 122 g कार्बन टेट्राक्लोराइड घुली हो तो बेन्जीन एवं कार्बन टेट्राक्लोराइड के द्रव्यमान प्रतिशत की गणना कीजिए।
एक विलयन में बेन्जीन का 30 द्रव्यमान % कार्बन टेट्राक्लोराइड में घुला हुआ हो तो बेन्जीन के मोल-अंश की गणना कीजिए।
यूरिया (NH2CONH2) के 0.25 मोलर, 2.5 kg जलीय विलयन को बनने के लिए आवश्यक यूरिया के द्रव्यमान की गणना कीजिए।
प्रयोगशाला कार्य के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला सांद्र नाइट्रिक अम्ल द्रव्यमान की दृष्टि से नाइट्रिक अम्ल का 68% जलीय विलयन है। यदि इस विलयन का घनत्व 1.504 g mL−1 हो तो अम्ल के इस नमूने की मोलरता क्या होगी?
ग्लूकोस का एक जलीय विलयन 10% (w/w) है। विलयन की मोललता तथा विलयन में प्रत्येक घटक का मोल-अंश क्या है? यदि विलयन का घनत्व 1.2 g mL−1 हो तो विलयन की मोलरता क्या होगी?
222.6 g, एथिलीन ग्लाइकॉल, C2H4(OH)2 तथा 200 g जल को मिलाकर प्रतिहिम मिश्रण बनाया गया। विलयन की मोललता की गणना कीजिए। यदि विलयन का घनत्व 1.072 g mL−1 हो तो विलयन की मोलरता निकालिए।
अगर CuS का विलेयता गुणनफल 6 × 10−16 है तो जलीय विलयन में उसकी अधिकतम मोलरता ज्ञात कीजिए।
जब 6.5 g ऐस्पिरीन (C9H8O4) को 450 g ऐसीटोनाइट्राइल (CH3CN) में घोला जाए तो ऐस्पिरीन का ऐसीटोनाइट्राइल में भार प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
नैलॉर्फ़ीन (C19H21NO3) जो कि मॉर्फीन जैसी होती है, का उपयोग स्वापक उपभोक्ताओं द्वारा स्वापक छोड़ने से उत्पन्न लक्षणों को दूर करने में किया जाता है। सामान्यतया नैलॉर्फ़ीन की 1.5 mg खुराक दी जाती है। उपर्युक्त खुराक के लिए 1.5 × 10−3 m जलीय विलयन का कितना द्रव्यमान आवश्यक होगा?
निम्नलिखित में से कौन-सी इकाई विलयन की सांद्रता का वाष्प दाब से संबंध बताने के लिए उपयोगी है?
