हिंदी

किसी साझेदार के सेवानिवृत्ति के समय या उसकी मृत्यु की दशा में ख्याति के व्यवहार का वर्णन कीजिए। - Accountancy (लेखाशास्त्र)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

किसी साझेदार के सेवानिवृत्ति के समय या उसकी मृत्यु की दशा में ख्याति के व्यवहार का वर्णन कीजिए।

दीर्घउत्तर
Advertisements

उत्तर

सेवानिवृत्त/मृत साझेदार, ख्याति के भाग को जो कि विद्यमान साझेदारों के सामूहिक प्रयत्नों का फल होता है, पाने का अधिकारी है। इसलिए किसी साझेदार के सेवानिवृत्ति/मृत्यु के समय, साझेदारों के मध्य ख्याति का मूल्यांकन समझौते की शर्तों के अनुसार किया जाएगा।

सेवानिवृत्त/मृतक को उसके हिस्से की क्षतिपूर्ति विद्यमान साझेदारों के द्वारा (जिसको सेवानिवृत्त/मृत साझेदार के हिस्से को अधिग्रहित करने के कारण अभिलाभ हुआ हो) उसके अभिलाभ अनुपात में करेंगे।

साझेदार की मृत्यु/सेवानिवृत्ति पर यदि पुस्तकों में ख्याति खाता खुला हुआ है तो उसे निम्नलिखित प्रविष्टि द्वारा बंद किया जायेगा -

सभी साझेदारों की पूँजी खाता   ...नाम
ख्याति खाता

मृत्यु/सेवानिवृत्त होने वाले साझेदार को ख्याति में देय राशि हेतु निम्नलिखित प्रविष्टि की जायेगी -

शेष साझेदारों की पूँजी खाता     ...नाम 
सेवानिवृत्त साझेदारों की पूँजी खाता

प्रछन्न ख्याति/छुपी हुई ख्याति -

यदि फर्म सेवानिवृत्त/मृत साझेदार को भुगतान के रूप में एकमुश्त राशि देने का निर्णय लेती है तो उसको देय राशि से अधिक भुगतान को उसके पूँजी खातों में, संचित लाभ व हानि और परिसंपत्तियों तथा दायित्त्वों के पुनर्मूल्यांकन संबंधी सभी आवश्यक समायोजन करने के पश्चात, उसके भाग को ख्याति के रूप में माना जाएगा।

shaalaa.com
ख्याति का व्यवहार
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 4: साझेदारी फर्म का पुनर्गठन : साझेदारी की सेवानिवृति/मृत्यु - अभ्यास के लिए प्रश्न [पृष्ठ २२०]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Accountancy - Not-for-Profit Organisation and Partnership Accounts [Hindi] Class 12
अध्याय 4 साझेदारी फर्म का पुनर्गठन : साझेदारी की सेवानिवृति/मृत्यु
अभ्यास के लिए प्रश्न | Q 3. | पृष्ठ २२०
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×