हिंदी

किसी गैल्वेनोमीटर की कुंडली का प्रतिरोध 12 Ω है। 4 mA की विद्युत धारा प्रवाहित होने पर यह पूर्णस्केल विक्षेप दर्शाता है। आप इस गैल्वेनोमीटर को 0 से 18 V - Physics (भौतिक विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

किसी गैल्वेनोमीटर की कुंडली का प्रतिरोध 12 Ω है। 4 mA की विद्युत धारा प्रवाहित होने पर यह पूर्णस्केल विक्षेप दर्शाता है। आप इस गैल्वेनोमीटर को 0 से 18 V परास वाले वोल्टमीटर में कैसे रूपान्तरित करेंगे ?

संख्यात्मक
Advertisements

उत्तर

दिया है, G = 12 Ω, ig = 4 mA = 4 x 10-3 A

0 से V (V = 18 V) वोल्ट परास के वोल्टमीटर में बदलने के लिए गैल्वेनोमीटर के श्रेणीक्रम में एक उच्च प्रतिरोध R जोड़ना होगा, जहाँ

R = `"V"/"i"_"g" - "G" = 18/(4 xx 10^-3) - 12 = 4488  Omega`

`"V"/("R" + "G") = "i"_"g" => "R + G" = "V"/"i"_"g"`

R = `"V"/"i"_"g" - "G" = 18/(4 xx 10^-3) - 12 = 4488  Omega`

अत: गैल्वेनोमीटर के श्रेणीक्रम में 4488 Ω का प्रतिरोध जोड़ना होगा।

shaalaa.com
चल कुंडली गैल्वेनोमीटर
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 4: गतिमान आवेश और चुंबकत्व - अभ्यास [पृष्ठ १७२]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Bhautiki bhag 1 aur 2 [Hindi] Class 12
अध्याय 4 गतिमान आवेश और चुंबकत्व
अभ्यास | Q 4.27 | पृष्ठ १७२

संबंधित प्रश्न

दो चल कुंडली गैल्वेनोमीटर मीटरों M1 एवं M2 के विवरण नीचे दिए गए हैं:

R1 = 10 Ω, N1 = 30,

A1 = 3.6 × 10–3 m2, B1 = 0.25 T

R2 = 14 Ω, N2 = 42,

A2 = 1.8 × 10–3 m2, B2 = 0.50 T (दोनों मीटरों के लिए स्प्रिंग नियतांक समान हैं)।

  1. M2 एवं M1 की धारा-सुग्राहिताओं,
  2. M2 एवं M1 की वोल्टता-सुग्राहिताओं का अनुपात ज्ञात कीजिए।

  1. 30 फेरों वाली एक वृत्ताकार कुंडली जिसकी त्रिज्या 8.0 cm है और जिसमें 6.0 A विद्युत धारा प्रवाहित हो रही है, 1.0 T के एकसमान क्षैतिज चुंबकीय क्षेत्र में ऊर्ध्वाधरतः लटकी है। क्षेत्र रेखाएँ कुंडली के अभिलंब से 60° का कोण बनाती हैं। कुंडली को घूमने से रोकने के लिए जो प्रति आघूर्ण लगाया जाना चाहिए उसके परिमाण परिकलित कीजिए।
  2. यदि (a) में बतायी गई वृत्ताकार कुंडली को उसी क्षेत्रफल की अनियमित आकृति की समतलीय कुंडली से प्रतिस्थापित कर दिया जाए (शेष सभी विवरण अपरिवर्तित रहें) तो क्या आपका उत्तर परिवर्तित हो जाएगा?

किसी गैल्वेनोमीटर की कुंडली का प्रतिरोध 15 Ω है। 4 mA की विद्युत धारा प्रवाहित होने पर यह पूर्णस्केल विक्षेप दर्शाता है। आप इस गैल्वेनोमीटर को 0 से 6 A परास वाले अमीटर में कैसे रूपान्तरित करेंगे?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×