Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए:
| किसी दिन एक शिष्या ने डरते-डरते खाँ साहब को टोका, “बाबा! आप यह क्या करते हैं, इतनी प्रतिष्ठा है आपकी। अब तो आपको भारतरत्न भी मिल चुका है, यह फटी तहमद न पहना करें। अच्छा नहीं लगता, जब भी कोई आता है आप इसी फटी तहमद में सबसे मिलते है।” खाँ साहब मुस्कराए। लाड़ से भरकर बोले, “धत्! पागली ई भारतरत्न हमको शहनईया पे मिला है, लुंगिया पे नाहीं। तुम लोगों की तरह बनाव सिंगार देखते रहते, तो उमर ही बीत जाती, हो चुकती शहनाई। तब क्या खाक रियाज़ हो पाता। ठीक है बिटिया, आगे से नहीं पहनेंगे, मगर इतना बताई देते हैं कि मालिक से यही दुआ है फटा सुर न बख्शें। लुंगिया का क्या है, आज फटी है, तो कल सी जाएगी।” |
- शिष्या द्वारा बिस्मिल्ला खाँ को टोकेने के पीछे कौन-से कारण थे?
उचित विकल्प का चयन कर लिखिए: [1]
I. शिष्या को फटी तहमद के कारण शर्म आ रही थी।
II. शिष्या खाँ साहब की प्रतिष्ठा के लिए चिंतित था।
III. खाँ साहब बनाव-श्रृंगार को विशेष महत्व नहीं देते थे।
IV. शिष्या खाँ साहब के प्रति आत्मीयता का भाव रखती था।
विकल्प:- कथन I और III सही हैं।
- कथन I और IV सही हैं।
- कथन II और IV सही हैं।
- कथन II और III सही हैं।
- बिस्मिल्ला खाँ द्वारा अपनी शिष्या को ‘धत्! पागली’ कहकर संबोधित करने में कौन-सा भाव प्रकट होता है? [1]
- हास का
- स्नेह का
- क्रोध का
- उपहास का
- निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए: [1]
कथन: बिस्मिल्ला खाँ ईश्वर से सच्चे सुरों की प्रार्थना करते थे।
कारण: भारतरत्न पुरस्कार से सम्मानित होने के कारण वे अधिक विनम्र हो गए थे।- कथन सही है, परंतु कारण गलत है।
- कथन और कारण दोनों गलत हैं।
- कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की उचित व्याख्या है।
- कथन और कारण दोनों सही हैं, परंतु कारण कथन की उचित व्याख्या नहीं है।
- इस गद्यांश के आधार पर खाँ साहब की विशेषताएँ हैं।
उचित विकल्प का चयन कर लिखिए: [1]
I. परिश्रमी
II. प्रतिभावान
III. सरल
विकल्प:- I, II और III तीनों
- I और II दोनों
- II और III दोनों
- I और III दोनों
- ‘मालिक फटा सुर न बख्शें’ का क्या आशय है? [1]
- ईश्वर उनके वादन में सूरीलापन सदैव बनाए रखें।
- ईश्वर उनके गायन में सूरीलापन सदैव बनाए रखें।
- ईश्वर की अनुकंपा सदैव बनी रहे।
- ईश्वर किसी को बेसुरा न बनाए।
आकलन
Advertisements
उत्तर
- (C) कथन II और IV सही हैं।
- (B) स्नेह का
- (A) कथन सही है, परंतु कारण गलत है।
- (A) I, II और III तीनों।
- (B) ईश्वर उनके गायन में सुरीलापन सदैव बनाए रखे।
shaalaa.com
क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
