Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए:
| काशी में संगीत आयोजन की एक प्राचीन एवं अद्भुत परंपरा है। यह आयोजन पिछले कई बरसों से संकटमोचन मंदिर में होता आया है। यह मंदिर शहर के दक्षिण में लंका पर स्थित है व हनुमान जयंती के अवसर पर यहाँ पाँच दिनों तक शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय गायन-वादन की उत्कृष्ट सभा होती है। इसमें बिस्मिल्ला खाँ अवश्य रहते हैं। अपने मजहब के प्रति अत्यधिक समर्पित उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ की श्रद्धा काशी विश्वनाथ जी के प्रति भी अपार है। वे जब भी काशी से बाहर रहते हैं तब विश्वनाथ व बालाजी मंदिर की दिशा की ओर मुँह करके बैठते हैं, थोड़ी देर ही सही, मगर उसी ओर शहनाई का प्याला घुमा दिया जाता है और भीतर की आस्था रीड के माध्यम से बजती है। |
(क) काशी के संकटमोचन मंदिर में आयोजित संगीत आयोजन की विशेषता है - (1)
कथन के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए-
- यह आयोजन हनुमान जयंती के अवसर पर होता है।
- यह आयोजन पाँच दिनों तक चलता है।
- यह प्राचीन संस्कृति है।
- शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय गायन-वादन होता है।
विकल्प-
- कथन I और II सही हैं।
- कथन I, III और IV सही हैं।
- केवल कथन III सही है।
- कथन।, II और IV सही हैं।
(ख) कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए: (1)
कथन (A): बिस्मिल्ला खाँ मिली-जुली संस्कृति के प्रतीक थे।
कारण (R): अपने मजहब के प्रति अत्यधिक समर्पित उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ की श्रद्धा काशी विश्वनाथ जी के प्रति भी अपार थी।
- कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
- कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं।
- कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
- कथन (A) सही है किंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) काशी से बाहर के कार्यक्रमों में बिस्मिल्ला खाँ किनके प्रति अपनी आस्था प्रकट करते थे? (1)
- काशी विश्वनाथ के प्रति।
- काशी विश्वनाथ और बालाजी के प्रति।
- अपने माता-पिता के प्रति।
- अपने गुरु के प्रति।
(घ) काशी की अद्भुत और प्राचीन परंपरा कौन-सी है? (1)
- संगीत आयोजन की।
- पर्वों के आयोजन की।
- गंगा-मेले के आयोजन की।
- पशु-मेले के आयोजन की।
(ङ) इस गद्यांश का मूल भाव क्या है? उचित विकल्प का चयन कीजिए - (1)
- काशी की सांस्कृतिक परंपरा को दर्शना।
- बिस्मिल्ला खाँ के सांप्रदायिक सद्भाव को दर्शाना।
- बिस्मिल्ला खाँ की संगीत के प्रति आसक्ति को दर्शाना।
- बिस्मिल्ला खाँ के काशी के प्रति प्रेम को दर्शाना।
विकल्प -
- कथन I और II सही हैं।
- कथन I, III और IV सही हैं।
- केवल कथन III सही है।
- कथन I, II और IV सही हैं।
Advertisements
उत्तर
(क) कथन I, II और IV सही हैं।
(ख) कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
(ग) काशी विश्वनाथ और बालाजी के प्रति।
(घ) संगीत आयोजन की।
(ङ) कथन I और II सही हैं।
