Advertisements
Advertisements
प्रश्न
ज्वार-भाटा उत्पन्न होने के क्या कारण हैं?
टिप्पणी लिखिए
Advertisements
उत्तर
चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण के कारण तथा कुछ हद तक सूर्य के गुरुत्वाकर्षण द्वारा ज्वार-भाटाओं की उत्पत्ति होती है। दूसरा कारक अपकेंद्रीय बल है जो कि गुरुत्वाकर्षण को संतुलित करता है। गुरुत्वाकर्षण बल तथा अपकेंद्रीय बल दोनों मिलकर पृथ्वी पर दो महत्त्वपूर्ण ज्वार-भाटाओं को उत्पन्न करने के लिए उतरदायी हैं। चंद्रमा की तरफ वाले पृथ्वी के भाग पर एक ज्वार-भाटा उत्पन्न होता है, जब विपरीत भाग पर चंद्रमा का गुरुत्वीय आकर्षण बल उसकी दूरी के कारण कम होता है तब अपकेंद्रीय बल दूसरी तरफ ज्वार उत्पन्न करता है।
shaalaa.com
ज्वारभाटा के प्रकार
क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 14: महासागरीय जल संचलन - अभ्यास [पृष्ठ १२९]
