हिंदी

जर्मन एकीकरण की प्रक्रिया का संक्षेप में पता लगाएँ। - Social Science (सामाजिक विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

जर्मन एकीकरण की प्रक्रिया का संक्षेप में पता लगाएँ।

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

जर्मनी के एकीकरण की प्रक्रिया के महत्त्वपूर्ण चरण इस प्रकार हैं -

  1. जर्मनी एकीकरण की माँग के दौरान संविधान, प्रेस की स्वतंत्रता और संगठन बनाने की आज़ादी जैसे सिद्धांतों का विकास हुआ।
  2. संसदीय व्यवस्था स्थापित करने की पृष्ठभूमि तैयार की जाने लगी।
  3. जर्मन लोगों में 1848 ई. से ही राष्ट्रीय भावना जागृत हो गई थी। इसमें यहाँ के मध्यम वर्ग का योगदान अधिक है।
  4. उदारवादी विचारधारा के लोगों ने राजशाही और फौजों का कड़ा मुकाबला किया जिसमें वे सफल भी हुए।
  5. इस प्रक्रिया में प्रशा के बड़े भू-स्वामियों ने भी अपना पूर्ण सहयोग दिया।
  6. प्रशा ने इस राष्ट्रीय एकीकरण आंदोलन का नेतृत्व संभाला और उसे नया स्वरूप और नई दिशा प्रदान की।
  7. इस प्रक्रिया के जनक प्रशा के प्रधानमंत्री ऑटो वॉन बिस्मार्क थे। इसमें उन्होंने प्रशा की सेना और नौकरशाही की मदद की।
  8. इस प्रक्रिया में प्रशा ने ऑस्ट्रिया, डेनमार्क और फ्रांस से भी युद्ध किए तथा सफलता प्राप्त की।
  9. 18 जनवरी 1871 ई. में, वर्साय में प्रशा के राजा काइज़र विलियम प्रथम को जर्मनी का सम्राट घोषित किया गया | जिससे जर्मनी के एकीकरण की प्रक्रिया और अधिक सरल हो गई।
  10. वर्साय के महल के शीशमहल (हॉल ऑफ मिरर्स) में जर्मन राजकुमारों, सेना के प्रतिनिधियों और प्रमुख मंत्री बिस्मार्क ने जर्मन सम्राट काइज़र विलियम प्रथम के नेतृत्व में नवीन जर्मन साम्राज्य निर्माण की महत्त्वपूर्ण घोषणा की।
  11. इस प्रकार जर्मन राष्ट्र का एकीकरण हुआ।
  12. इस प्रक्रिया में प्रशा राज्य एक प्रमुख शक्ति का केंद्र बना।
shaalaa.com
जर्मनी और इटली का निर्माण - इटली
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 1: यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय - संक्षेप में लिखें [पृष्ठ २८]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Samajik Vigyaan Bharat aur Samkaalin Vishv 2 [Hindi] Class 10
अध्याय 1 यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय
संक्षेप में लिखें | Q 4. | पृष्ठ २८
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×