Advertisements
Advertisements
प्रश्न
जब आप नीचे दिए गए दृश्य देखते हैं तो आपको कैसा महसूस होता है? अपने उत्तर के कारण भी सोचिए और बताइए। आप नीचे दिए गए भावों में से शब्द चुन सकते हैं। आप किसी भी दृश्य के लिए एक से अधिक शब्द भी चुन सकते हैं।
प्रेम, वीरता, दया, करुणा, क्रोध, हँसी, आनंद, डर, घृणा, आश्चर्य, ममता, शांति, सुख, दुख, ईर्ष्या, गर्व, निराशा, आभार, उत्साह, चिंता, आत्मविश्वास, सहानुभूति, उदासीनता, शंका
| दृश्य | भाव |
|---|---|
| 1. आपको कहीं से किसी पक्षी के चहचहाने की आवाज सुनाई देती है। | _____ |
| 2. शाम के समय किसी पेड़ पर अनगिनत पक्षी एक साथ चहचहा रहे हैं। | _____ |
| 3. कोई गाय अपने बच्चे को दूध पिला रही है। | _____ |
| 4. कोई व्यक्ति अपने वाहन की खिड़की से कूड़ा बाहर फेंक देता है। | _____ |
| 5. कोई बच्चा किसी व्यर्थ कागज को कूड़ेदान में डाल देता है। | _____ |
| 6. कोई व्यक्ति बिना हेलमेट पहने बहुत तेज बाइक चला रहा है। | _____ |
| 7. दो प्राणी किसी कारण लड़ रहे हैं। | _____ |
| 8. एक व्यक्ति जिसके पैर नहीं हैं, वह विशेष रूप से बनाई गई तिपहिया गाड़ी पर यात्रा कर रहा है। | _____ |
| 9. किसी स्थान पर नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए भारती (ब्रेल) लिपि में सूचनाओं के बोर्ड लगे हैं। | _____ |
| 10. कोई व्यक्ति किसी को अपशब्द कह रहा है। | _____ |
| 11. कोई व्यक्ति किसी जरूरतमंद भूखे को भोजन दे रहा है। | _____ |
| 12. कोई लड़का स्वादिष्ट भोजन बनाकर अपनी बहन को खिला रहा है। | _____ |
सारिणी
Advertisements
उत्तर
| दृश्य | भाव |
| 1. आपको कहीं से किसी पक्षी के चहचहाने की आवाज सुनाई देती है। | आनंद, शांति |
| 2. शाम के समय किसी पेड़ पर अनगिनत पक्षी एक साथ चहचहा रहे हैं। | आनंद, आश्चर्य |
| 3. कोई गाय अपने बच्चे को दूध पिला रही है। | ममता, प्रेम |
| 4. कोई व्यक्ति अपने वाहन की खिड़की से कूड़ा बाहर फेंक देता है। | क्रोध, घृणा |
| 5. कोई बच्चा किसी व्यर्थ कागज को कूड़ेदान में डाल देता है। | आनंद, गर्व |
| 6. कोई व्यक्ति बिना हेलमेट पहने बहुत तेज बाइक चला रहा है। | चिंता, डर |
| 7. दो प्राणी किसी कारण लड़ रहे हैं। | डर, चिंता |
| 8. एक व्यक्ति जिसके पैर नहीं हैं, वह विशेष रूप से बनाई गई तिपहिया गाड़ी पर यात्रा कर रहा है। | सहानुभूति, आत्मविश्वास |
| 9. किसी स्थान पर नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए ब्रेल लिपि में सूचनाओं के बोर्ड लगे हैं। | आभार, गर्व |
| 10. कोई व्यक्ति किसी को अपशब्द कह रहा है। | क्रोध, घृणा |
| 11. कोई व्यक्ति किसी जरूरतमंद भूखे को भोजन दे रहा है। | दया, करुणा |
| 12. कोई लड़का स्वादिष्ट भोजन बनाकर अपनी बहन को खिला रहा है। | प्रेम, ममता, आनंद |
shaalaa.com
क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
