हिंदी

"हमारे सीने पर चमकता पीला सितारा सारी दास्तान खुद ही कह देता था” - ऐन फ्रैंक की “डायरी के पन्ने” पाठ के आधार पर कथन को स्पष्ट कीजिए। - Hindi (Core)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

"हमारे सीने पर चमकता पीला सितारा सारी दास्तान खुद ही कह देता था” - ऐन फ्रैंक की “डायरी के पन्ने” पाठ के आधार पर कथन को स्पष्ट कीजिए।

स्पष्ट कीजिए
Advertisements

उत्तर

डायरी की लेखिका ऐन फ्रैंक ने हिटलर के अत्याचारों और द्वितीय विश्वयुद्ध की विभीषिका को न केवल देखा बल्कि खुद भी झेला। (1939-1945) के द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नीदरलैंड के यहूदी परिवार हिटलर के बढ़ते अत्याचारों का शिकार बने। हिटलर ने गैस चैंबर और फायरिंग स्क्वाड के माध्यम से लाखों यहूदियों की हत्या कर दी।

इस कारण यहूदी परिवारों को अपने जीवन की रक्षा के लिए गुप्त स्थानों पर छिपने के लिए मजबूर होना पड़ा। वे अपने कंधों पर भारी थैले लादकर अज्ञातवास के लिए गुप्त ठिकानों की ओर चल पड़े। उनके सीने पर पीला सितारा लगा होता था, जो उनकी व्यथा का प्रतीक था। हिटलर के शासनकाल में यहूदियों को अपनी पहचान के लिए सीने पर पीला सितारा लगाना अनिवार्य था।

shaalaa.com
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2021-2022 (March) Term 2 - Delhi Set 1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×