हिंदी

ग्वालियर से बंबई की दूरी ने संसार को काफी कुछ बदल दिया है। वर्सोवा में जहाँ आज मेरा घर है, पहले यहाँ दूर तक जंगल था। पेड़ थे, परिंदे थे और दूसरे जानवर थे। - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित पठित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर सर्वाधिक उचित विकल्प चुनकर लिखिए:

            ग्वालियर से बंबई की दूरी ने संसार को काफी कुछ बदल दिया है। वर्सोवा में जहाँ आज मेरा घर है, पहले यहाँ दूर तक जंगल था। पेड़ थे, परिंदे थे और दूसरे जानवर थे। अब यहाँ समंदर के किनारे लंबी-चौड़ी बस्ती बन गई है। इस बस्ती ने न जाने कितने परिंदों-चरिंदों से उनका घर छीन लिया है। इनमें से कुछ शहर छोड़कर चले गए हैं। जो नहीं जा सके हैं उन्होंने यहाँ-वहाँ डेरा डाल लिया है। इनमें से दो कबूतरों ने मेरे फ्लैट के एक मचान में घोंसला बना लिया है। बच्चे अभी छोटे हैं। उनके खिलाने-पिलाने की जिम्मेदारी अभी बड़े कबूतरों की है। वे दिन में कई-कई बार आते-जाते हैं। और क्यों न आएँ-जाएँ आखिर उनका भी घर है। लेकिन उनके आने-जाने से हमें परेशानी भी होती है। वे कभी किसी चीज को गिराकर तोड़ देते हैं। कभी मेरी लाइब्रेरी में घुसकर कबीर या मिर्जा गालिब को सताने लगते हैं । इस रोज़-रोज़ की परेशानी से तंग आकर मेरी पत्नी ने उस जगह जहाँ उनका आशियाना था, एक जाली लगा दी है, उनके बच्चों को दूसरी जगह कर दिया है। उनके आने की खिड़की को भी बंद किया जाने लगा है। खिड़की के बाहर अब दोनों कबूतर रात-भर खामोश और उदास बैठे रहते हैं।

(I) लेखक पहले कहाँ रहता था और अब कहाँ रहने लगा है?

  1. बंबई (मुंबई) - ग्वालियर
  2. वर्सोवा - ग्वालियर
  3. बंबई - वर्सोवा
  4. ग्वालियर - बंबई

(II) लेखक जब वर्सोवा रहने आया तो वहाँ स्थिति कैसी थी?

  1. प्राकृतिक वातावरण समृद्ध था।
  2. आधुनिक सुविधाओं से भरपूर वातावरण था।
  3. हवा-पानी की पर्याप्त सुविधा थी।
  4. अड़ोस-पड़ोस बहुत अच्छा था।

(III) कबूतरों की उदासी का कारण था- 

  1. वे अपने बच्चों को खाना नहीं दे पाते थे।
  2. घर में अंदर जाने के रास्ते बंद हो गए थे।
  3. बच्चे जाली के पीछे रह गए थे।
  4. बच्चे जाली से बाहर आना चाह रहे थे।

(IV) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए। दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।

कथन: लेखक की पत्नी ने कबूतरों के घोंसले का स्थान बदल दिया।

कारण: वे घर के अंदर घुसकर टेबल-पुस्तकें आदि गंदी कर देते थे।

विकल्प:

  1. कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
  2. कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
  3. कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
  4. कथन सही है और कारण उसकी सही व्याख्या है।

(V) गद्यांश के आधार पर बढ़ते शहरीकरण का क्या दुष्परिणाम निकला?

  1. पर्यावरण दूषित हो गया।
  2. जीवन फ्लैटों में सिमट गया।
  3. जीव-जंतु घर से बेघर हो गए।
  4. समुद्र किनारे घनी आबादी बस गई।
आकलन
Advertisements

उत्तर

(I) ग्वालियर - बंबई

(II) प्राकृतिक वातावरण समृद्ध था।

(III) घर में अंदर जाने के रास्ते बंद हो गए थे।

(IV) कथन सही है और कारण उसकी सही व्याख्या है।

(V) जीव-जंतु घर से बेघर हो गए।

shaalaa.com
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2024-2025 (March) Outside Delhi Set 1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×