हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) १० वीं कक्षा

गर्म और ठंडी वस्तु को एक साथ रखने पर गर्म वस्तु का तापमान कम होता है (अ) ऊष्मा का स्थानांतरण कहाँ से कहाँ होता है? (ब) ऐसी स्थिती में हमें ऊष्मा के कौन-से सिद्धांत का बोध होता है?

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित परिच्छेद का वाचन करके उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखो:

गर्म और ठंडी वस्तु को एक साथ रखने पर गर्म वस्तु का तापमान कम होता है और ठंडी वस्तु का तापमान बढ़ता है। जब तक दोनों वस्तुओं का तापमान समान नहीं हो जाता, तब तक यह क्रिया निरंतर होती रहती है। इस क्रिया में गर्म वस्तु ऊष्मा खो देती है तथा ठंडी वस्तु ऊष्मा ग्रहण करती है। इन दोनों वस्तुओं की प्रणाली (system) वायुमंडल से अलग करने पर प्रणाली से ऊष्मा अंदर भी नही आएगी अथवा बाहर भी नही जायेगी।

(अ) ऊष्मा का स्थानांतरण कहाँ से कहाँ होता है?

(ब) ऐसी स्थिती में हमें ऊष्मा के कौन-से सिद्धांत का बोध होता है?

(क) इस सिद्धांत को संक्षेप में स्पष्ट कीजिए?

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

(अ) ऊष्मा का स्थानांतरण गर्म वस्तु से ठंडी वस्तु की ओर होता है।

(आ) यह प्रक्रिया ऊष्मा विनिमय का सिद्धांत दर्शाती है।

(इ) इस प्रक्रिया में ठंडी वस्तु ऊष्मा ग्रहण करती है और गर्म वस्तु ऊष्मा खो देती है। दो वस्तुओं की प्रणाली को वायुमंडल से अलग करने पर, गरम वस्तु द्वारा खोई गई (दी गई) ऊष्मा = ठंडी वस्तु द्वारा ग्रहण की गई (ली गई) ऊष्मा।

shaalaa.com
विशिष्ट उष्मा धारकता
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2021-2022 (March) Set 1

संबंधित प्रश्न

पदार्थ की विशिष्ट ऊष्माधारिता मापने के लिए किस सिद्धांत का उपयोग किया जाता है?


1 g द्रव्यमान के दो पदार्थ ‘अ’ तथा ‘ब’ को समान ऊष्मा देने पर ‘अ’ का तापमान 3°C तो ‘ब’ का तापमान 5°C तक बढ़ाया। इस आधार पर ‘अ’ तथा ‘ब’ पदार्थ में से किस की विशिष्ट ऊष्माधारिता अधिक है? कितनी गुनी?


किसी धातु की विशिष्ट ऊष्मा धारिता के प्रयोग में 0.20 kg के धातु के गुटके को 150°C पर तप्त करके, किसी ताँबे के ऊष्मामापी (जल तुल्यांक = 0.025 kg) जिसमें 27°C का 150 cm3 जल भरा है, में गिराया जाता है। अंतिम ताप 40°c है। धातु की विशिष्ट ऊष्मा धारिता परिकलित कीजिए। यदि परिवेश में क्षय ऊष्मा उपेक्षणीय न मानकर परिकलन किया जाता है, तब क्या आपका उत्तर धातु की विशिष्ट ऊष्मा धारिता के वास्तविक मान से अधिक मान दर्शाएगा अथवा कम?


101°F ताप ज्वर से पीड़ित किसी बच्चे को एन्टीपायरिन (ज्वर कम करने की दवा) दी गई जिसके कारण उसके शरीर से पसीने के वाष्पन की दर में वृद्धि हो गई। यदि 20 मिनट में ज्वर 98°F तक गिर जाता है तो दवा द्वारा होने वाले अतिरिक्त वाष्पन की औसत दर क्या है? यह मानिए कि ऊष्मा ह्रास का एकमात्र उपाय वाष्पन ही है। बच्चे का द्रव्यमान 30 kg है। मानव शरीर की विशिष्ट ऊष्मा धारिता जल की विशिष्ट ऊष्मा धारिता के लगभग बराबर है तथा उस ताप पर जल के वाष्पन की गुप्त ऊष्मा 580 cal g-1 है।


स्पष्ट कीजिए कि क्यों-

बिना वातावरण के पृथ्वी अशरणीय शीतल हो जाएगी।


स्पष्ट कीजिए कि क्यों-

भाप के परिचालन पर आधारित तापन निकाय तप्त जल के परिचालन पर आधारित निकायों की अपेक्षा भवनों को उष्ण बनाने में अधिक दक्ष होते हैं।


CO2 के P - T प्रावस्था आरेख पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए-

CO2 के गलनांक तथा क्वथनांक पर दाब में कमी का क्या प्रभाव पड़ता है?


CO2 के P - T प्रावस्था आरेख पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए-

क्या होता है जब 4 atm दाब पर CO2 का दाब नियत रखकर कक्ष ताप पर शीतन किया जाता है।


CO2 के P - T प्रावस्था आरेख पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

CO2 को 70°C तक तप्त तथा समतापी संपीडित किया जाता है। आप प्रेक्षण के लिए इसके किन गुणों में अंतर की अपेक्षा करते हैं?


आकृति का निरीक्षण कीजिये और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये:

               धातुओं की विशिष्ट उष्माधारकता

  1. किस पदार्थ की विशिष्ट ऊष्माधारिता अधिक है? स्पष्ट कीजिये।
  2. किस पदार्थ की विशिष्ट ऊष्माधारिता कम है? स्पष्ट कीजिये।
  3. विशिष्ट ऊष्माधारिता को परिभाषित कीजिये।

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×