Advertisements
Advertisements
प्रश्न
गद्य पाठ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
'लखनवी अंदाज' पाठ में 'लेखक नवाब साहब के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित थे।' -इस पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए।
संक्षेप में उत्तर
Advertisements
उत्तर
जब हम किसी व्यक्ति या समूह के बारे में पहले से कोई धारणा बना लेते हैं, तो उसे पूर्वाग्रह कहा जाता है। 'लखनवी अंदाज़' पाठ में लेखक नवाब साहब के प्रति इसी प्रकार के पूर्वाग्रह से प्रभावित थे। लेखक की लखनऊ के नवाबों और अमीरों के बारे में सोच व्यंग्यात्मक और नकारात्मक थी। उन्हें उनकी जीवन शैली की कृत्रिमता और दिखावा पसंद नहीं था, इसलिए उन्होंने शुरुआत में ही डिब्बे में बैठे व्यक्ति को 'नवाबी नस्ल का सफेदपोश' कहा। इसी पहले से बनी धारणा के कारण लेखक को नवाब साहब के आचरण में बनावट, झूठी शान और कृत्रिमता तथा बनावटीपन नज़र आई।
shaalaa.com
क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
