Advertisements
Advertisements
प्रश्न
गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए:
'डायरी का एक पन्ना' पाठ में 26 जनवरी 1931 को अमर-दिन क्यों कहा गया है और उसके लिए क्या तैयारियाँ की गईं?
Advertisements
उत्तर
26 जनवरी 1931 को अमर दिन कहा गया है। क्योंकि उस दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अंतर्गत 'पूर्ण स्वराज' का संकल्प लिया गया था। इस दिन गुलाम भारत में पहली बार स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा था। यह विशेष आयोजन कलकत्ता में मनाया जा रहा था क्योंकि इसके पहले वहाँ कुछ खास नहीं हुआ था। वहाँ स्वतंत्रता के लिए कोई विशेष कार्य नहीं हुआ था जिससे उनके नाम पर कलंक लग गया था कि 'कलकत्ता' में आजादी के लिए कोई कार्य नहीं किया जा रहा। इस कलंक को धोने के लिए कलकत्तावासियों ने काफी तैयारियाँ की थी। इसे ऐतिहासिक और क्रांतिकारी दिन के रूप में मनाया गया। मकानों व सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय झंडे फहराए गए जिसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वतंत्रता मिल ही गई हो। इस दिन के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने तिरंगा फहराने, प्रभात फेरियाँ निकालने और सभाएँ आयोजित करने जैसी तैयारियाँ कीं। जनता ने स्वतंत्रता की भावना से प्रेरित होकर इस दिन को धूमधाम से मनाया।
