हिंदी

फ्रैंकलिन का प्रसिद्ध कथन है - ‘वक्‍त को बरबाद न करो क्योंकि जीवन इसी से बना है।’ समय ही जीवन है। जो अवसरों और संभावनाओं से भरा हुआ है। - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

       फ्रैंकलिन का प्रसिद्ध कथन है - ‘वक्‍त को बरबाद न करो क्योंकि जीवन इसी से बना है।’ समय ही जीवन है। जो अवसरों और संभावनाओं से भरा हुआ है।

       जो बुद्धिमानी से इसका उपयोग करते हैं, वे सफलता की नींव रखते हैं, जबकि समय को व्यर्थ करने वाले अधूरे कार्यों और अपूर्ण लक्ष्यों के साथ रह जाते हैं। शास्त्रों में कहा गया है, ‘एक-एक पैसे को जोड़कर कोई धनी बनता है, और एक-एक क्षण का उपयोग करके कोई विद्वान।’ समय वास्तव में सीमित संसाधन है। जब हम किसी एक चीज के लिए ‘हाँ’ कहते हैं, तो किसी दूसरी चीज के लिए ‘ना’ कह रहे होते हैं।

       प्राचीन ज्ञान भी यही सिखाता है। अवसर को समय रहते पहचानो और उसका सदुपयोग करो। मानव जीवन एक दुर्लभ उपहार है। यही जीवन हमें विवेक देता है, जो लाभकारी और सुखद के बीच अंतर करने में सक्षम बनाता है। इसलिए हर क्षण का विवेकपूर्ण उपयोग आवश्यक है। जैसे विद्यार्थी परीक्षा के आने के ठीक पहले समय को अच्छी तरह समझकर पूरी निष्ठा से पढ़ाई करते हैं, वैसे ही हमें भी जीवन के हर क्षण को उद्देश्यपूर्ण बनाना चाहिए।

       हम अकसर कहते हैं, ‘काश मेरे पास और समय होता।’ यह सोच हमें थकान और असंतोष की ओर ले जाती है। साथ ही, हम एक तरह की नकारात्मकता से घिर जाते हैं। सच यह है कि हम सबको समान 24 घंटे मिलते हैं। फ़र्क सिर्फ इस बात से पड़ता है कि हम उनका उपयोग कैसे करते हैं।

       विद्वानों ने सिखाया कि सफलता उन्हीं को मिलती है, जो अपने समय को केवल सबसे महत्त्वपूर्ण कार्यों में निवेश करते हैं। प्रकृति हमें हर दिन समय का समान उपहार देती है। समय की कद्र कीजिए, घड़ी की सूइयों की फुसफुसाहट को सुनिए और उसके संकेतों को समझिए। जो लोग हर क्षण को सार्थक बनाते हैं, वे ही जीवन में संतोष और सफलता का सच्चा संतुलन पाते हैं।

  1. निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प चुनिए: [1]
    कथन: समय के सदुपयोग का सफलता से गहरा नाता है।
    कारण: सफलता उन्हीं को मिलती है, जो अपने समय को सबसे महत्त्वपूर्ण कार्यों में निवेश करते हैं।
    विकल्प:
    1. कथन सही है, लेकिन कारण गलत है।
    2. कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
    3. कथन गलत है और कारण सही है।
    4. कथन और कारण दोनों गलत हैं।
  2. गद्यांश के आधार पर लिखिए कि जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करते हैं, उनका जीवन कैसा होता है? [1]
    (I) सफल
    (II) व्यस्त
    (III) सार्थक
    (IV) अनियमित
    विकल्प:
    1. केवल विकल्प (I) सही है।
    2. (II) और (III) सही हैं।
    3. (I), (II), और (III) सही हैं।
    4. (I) और (III) सही हैं।
  3. ‘काश मेरे पास और समय होता।’ ऐसी सोच किस प्रकार के व्यक्तियों की होती है? [1]
    1. अकर्मण्य और आलसी लोगों की
    2. भाग्यवादी लोगों की
    3. समय की कद्र करने वालों की
    4. परिश्रमी लोगों की
  4. समय को व्यर्थ गँवाने के क्या परिणाम होते हैं? [2]
  5. हर क्षण का विवेकपूर्ण उपयोग क्‍यों आवश्यक है? [2]
आकलन
Advertisements

उत्तर

  1. (B) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
  2. (D) (I) और (III) सही हैं।
  3. (A) अकर्मण्य और आलसी लोगों की।
  4. समय को बेकार गँवाने से व्यक्ति अपने लक्ष्य को पाने में असफल हो जाता है। उसके काम अधूरे रह जाते हैं और अंत में उसे केवल थकान, असंतोष और पछतावा ही मिलता है।
  5. मानव जीवन एक अनमोल उपहार है जो समय के क्षणों से ही बनता है। हर पल का सही उपयोग जरूरी है क्योंकि बीता हुआ समय कभी वापस नहीं आता और समय की कदर करने वाले ही जीवन में सफलता और संतोष प्राप्त करते हैं।
shaalaa.com
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2025-2026 (March) 4/4/3
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×