Advertisements
Advertisements
प्रश्न
एक अग्रणी समाचार-पत्र कम्पनी ने देखा कि प्रतिस्पर्धी वेतन का भुगतान करने के बावजूद भी बहुत से प्रतिभाशाली संपादक त्यागपत्र दे रहे थे। एक आन्तरिक सर्वेक्षण करने के बाद यह ज्ञात हुआ कि कर्मचारी असंतुष्ट थे क्योंकि उन्हें अन्य प्रतिस्पर्धी फर्मों के कर्मचारियों की भाँति वेतन के अतिरिक्त कोई लाभ नहीं दिया जाता था। यह समझते हुए कि ऐसे अतिरिक्त लाभ कर्मचारियों को अभिप्रेरित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, प्रबन्धन ने कार भत्ता, घर की सुविधा, चिकित्सा लाभ आदि देने का निर्णय लिया ताकि कर्मचारियों को संगठन में बनाए रखा जा सके और उनकी संतुष्टि में सुधार हो।
उस प्रोत्साहन को पहचानिए जिसे समाचार-पत्र कम्पनी ने अपने कर्मचारियों को देने का निर्णय लिया:
विकल्प
बोनस
सेवानिवृत्ति लाभ
अनुलाभ (परक्विजिट्स)
लाभ में भागीदारी
Advertisements
उत्तर
अनुलाभ (परक्विजिट्स)
स्पष्टीकरण:
कार भत्ता, घर की सुविधा और चिकित्सा लाभ जैसे अतिरिक्त लाभ वे सुविधाएँ होती हैं जो वेतन के अलावा दी जाती हैं। इनका अनुलाभ कहा जाता है। ये कर्मचारियों को प्रेरित करने और संगठन में बनाए रखने के लिए दिए जाते हैं।
