Advertisements
Advertisements
प्रश्न
डायरी में तुम अपने स्कूल के बारे में क्या लिखना चाहोगे?
Advertisements
उत्तर
अपनी डायरी में मैं अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं और दोस्तों के बारे में लिखूँगा। शिक्षक-शिक्षिकाएं कैसे पढ़ाते हैं, कैसे स्वभाव के हैं, विद्यार्थियों के साथ उनका कैसा तालमेल है आदि तमाम बातें मैं अपनी डायरी में लिखूँगा। और हाँ, क्लास में मेरे कितने साथी हैं, कौन मेरा सबसे प्रिय साथी है, कौन मेरी मदद करता है - आदि बातें भी डायरी
में लिखी जाएंगी।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
कुम्मी के हाथ जो किताब आई थी वह कब छपी होगी?
तुम कागज़ पर छपी किताबों से पड़ते हो। पता करो कि कागज़ से पहले की छपाई किस-किस चीज पर हुआ करती थी?
तुम मशीन की मदद से पढ़ना चाहोगे या अध्यापक की मदद से? दोनों के पढ़ाने में किस-किस तरह की सरलता और कठिनाइयाँ हैं?
नीचे कुछ वस्तुओं के नाम दिए गए हैं। बड़ों से पूछकर पता करें कि बीस साल पहले इनकी क्या कीमत थी और अब इनका कितना दाम है?
| आलू | लड्डू | शक्कर |
| दाल | चावल | दूध |
आज हमारे कई काम कंप्यूटर की मदद से होते हैं। सोचो और लिखो कि अपने व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन में हम कंप्यूटर का इस्तेमाल किन-किन उद्देश्यों के लिए करते हैं?
| व्यक्तिगत | सार्वजनिक |
| __________________ | __________________ |
| __________________ | __________________ |
| __________________ | __________________ |
जानकारी देने या लेने के लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं। हम जो कुछ सोचते या महसूस करते हैं उसे अभिव्यक्त करने या बताने के भी कई ढंग हो सकते हैं। बॉक्स में ऐसे कुछ साधन दिए गए हैं। उनका वर्गीकरण करके नीचे दी गई तालिका में लिखो।
| संदेश | अभिनय | रेडियो | नृत्य के हाव-भाव |
| फोन | विज्ञापन | नोटिस | संकेत-भाषा |
| चित्र | मोबाइल | टी.वी. | मोबाइल संदेश |
| फैक्स | इंटरनेट | तार | इश्तहार |
| जानकारी | भावनाएँ |
| __________________ | __________________ |
| __________________ | __________________ |
ऊपर लिखी चीजें इकतरफ़ा भी हो सकती हैं और दो तरफ़ा भी। जिन चीज़ों के ज़रिए इकतरफा संप्रेषण होता है।
उनके आगे (→) का निशान लगाओ। दो तरफ़ा संवाद की चीज़ों के आगे (↔) का निशान लगाओ।
अपनी डायरी बनाओ और उसमें खुद से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें लिखो।
डायरी लिखना एक निजी काम या शौक है। तुम अपनी डायरी किसी और को पढ़ने को देते हो या नहीं यह तुम्हारी अपनी मर्जी है। कई व्यक्तियों ने अपनी डायरियाँ छपवाई भी हैं, ताकि अन्य लोग उन्हें पढ़ सकें। ऐसी ही कोई डायरी खोजकर पढ़ो और उसका कोई अंश कक्षा में सुनाओ।
दोस्तों के साथ बात करके अंदाज़ लगाओ कि 50 साल बाद इनमें क्या-क्या बदल जाएगा-
फिल्मों में ______
दोस्तों के साथ बात करके अंदाज़ लगाओ कि 50 साल बाद इनमें क्या-क्या बदल जाएगा-
गाँव की हालत में ______
दोस्तों के साथ बात करके अंदाज़ लगाओ कि 50 साल बाद इनमें क्या-क्या बदल जाएगा-
तुम्हारी परिचित किसी नदी में ______
दोस्तों के साथ बात करके अंदाज़ लगाओ कि 50 साल बाद इनमें क्या-क्या बदल जाएगा-
स्कूल में ______
“जब मुझे बहुत डर लगा था…’ ‘मैं जब छोटा था…’ इस शीर्षक से जुड़े किसी अनुभव का वर्णन करो।
तुम्हें ‘मैं’ शीर्षक से एक अनुच्छेद लिखना है। अपने स्वभाव, अच्छाइयों, कमियों, पसंद-नापसंद के बारे में सोचो और लिखो। या किसी मैच का आँखों देखा हाल ऐसे लिखो मानो वह अभी तुम्हारी आँखों के सामने हो रहा है।
अगली छुट्टियों में तुम्हें नानी के पास जाना है। वहाँ तुम क्या-क्या करोगे, कैसे वक्त बिताओगे-इस पर एक अनुच्छेद लिखो।
तुमने जो तीन अनुच्छेद लिखे उनमें से पहले का संबंध उससे है जो बीत चुका है। दूसरे में अभी की बात है और तीसरे में बाद में घटने वाली घटनाओं को वर्णन है। इन अनुच्छेदों में इस्तेमाल की गई क्रियाओं को ध्यान से देखो। ये बीते हुए, अभी के और बाद के समय के बारे में बताती हैं।
