Advertisements
Advertisements
प्रश्न
डाइएथिल ईथर, एसीटोन तथा n ब्यूटिल अल्कोहल के क्वथनांक क्रमशः 35°C 56°C तथा 118°C हैं। निम्नलिखित में से कौन-से क्वथनांकों का केल्विन मापक्रम में सही निरूपण है?
विकल्प
306 K, 329 K, 391 K
308 K, 329 K, 392 K
308 K, 329 K, 391 K
329 K, 392 K, 308 K
Advertisements
उत्तर
308 K, 329 K, 391 K
स्पष्टीकरण -
35°C = 273 + 35 = 308 K
56°C = 273 + 56 = 329 K
118°C = 273 + 118 = 391 K
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
निम्नलिखित पदार्थों को उनके कणों के बीच बढ़ते हुए आकर्षण के अनुसार व्यवस्थित करें:
- जल
- चीनी
- ऑक्सीजन
पदार्थ के कणों की क्या विशेषताएँ होती हैं?
पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के गुणों में होने वाले अंतर को सारणीबद्ध कीजिए।
निम्नलिखित पर टिप्पणी कीजिए-
दृढ़ता, संपीड्यता, तरलता, बर्तन में गैस का भरना, आकार, गतिज ऊर्जा एवं घनत्व।
निम्नलिखित तापमान को सेल्सियस में बदलें।
300 K
निम्नलिखित तापमान को सेल्सियस में बदलें।
573 K
25°C, 38°C तथा 66°C को केल्विन मापक्रम में परिवर्तित करने पर इन तापमानों का सही अनुक्रम होगा -
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए -
______ अवस्था में कणों का विन्यासक्रम क्रमित होता है। यद्यपि ______ अवस्था में कोई क्रम नहीं होता है।
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए -
क्वथनांक से कम ताप पर द्रव के वाष्प अवस्था में परिवर्तन की परिघटना ______ कहलाती है।
कॉलम 'A' तथा कॉलम 'B' में कुछ भौतिक राशियों के क्रमश : SI रहित तथा SI मात्रक दिये गये हैं। एक समान भौतिक राशि से संबंधित मात्रकों को सुमेलित कीजिए -
| (A) | (B) | ||
| (a) | डिग्री सेल्सियस | (i) | किलोग्राम |
| (b) | सेंटीमीटर | (ii) | पास्कल |
| (c) | ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर | (iii) | मीटर |
| (d) | बार | (iv) | केल्विन |
| (e) | मिलीग्राम | (v) | किलोग्राम प्रति घनमीटर |
