Advertisements
Advertisements
प्रश्न
बहुदंड आरेख और यौगिक दंड आरेख में अंतर बताइए।
अंतर स्पष्ट करें
Advertisements
उत्तर
बहुदंड आरेख में किसी घटक के विभिन्न तत्वों को समूह में एक साथ प्रदर्शित किया जाता है जैसे भारत की कुल साक्षरता दर की दशकीय वृद्धि को एक दंड द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। उसी के साथ स्त्री व पुरुष साक्षरता दर को भी अलग-अलग दंडों के द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। जबकि यौगिक दंड आरेख पर किसी घटक के विभिन्न तत्वों को एक ही दंड पर प्रदर्शित किया जाता है। जैसे – भारत में विद्युत का कुल उत्पादन एक दंड/आयत पर दिखाया जाता है। उसी दंड पर तापीय विद्युत, जलीय विद्युत न नाभिकीय विद्युत के योगदान को उनकी मात्रा के अनुरूप दिखाया जाता है। यह उत्पादन दिए गए वर्ष के अनुरूप प्रदर्शित किया जाता है।
shaalaa.com
आरेखों की रचना
क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
