हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) १० वीं कक्षा

भौगोलिक कारण लिखिए। भारत की तरह ब्राज़ील में भी वन्य प्राणियों एवं वनों के संवर्धन की आवश्यकता है।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

भौगोलिक कारण लिखिए।

भारत की तरह ब्राज़ील में भी वन्य प्राणियों एवं वनों के संवर्धन की आवश्यकता है।

टिप्पणी लिखिए
Advertisements

उत्तर

  1. भारत की तरह ब्राज़ील में भी बढ़ते निर्वनीकरण के कारण प्राणियों के अधिवासों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है और नागरीकरण की गति तीव्रता से बढ़ रही है। इसके कारण ब्राज़ील में विभिन्न प्रकार के प्रदूषणों की मात्रा बढ़ गई है। प्रदूषण के कारण प्राणियों और वनस्पतियों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है।
  2. भारत की तरह ही ब्राज़ील में भी प्राणियों का शिकार तथा अवैध तस्करी जैसा कार्य बड़े पैमाने पर होता है। भारत में की जाने वाली 'जूम' कैसे स्थानांतरित कृषि की तरह ही ब्राज़ील में 'रोका' नामक स्थानांतरित कृषि के लिए बड़ी संख्या में वृक्षों की कटाई करके अथवा वृक्षों को जलाकर वनों के प्रदेश खाली किए जा रहे हैं।
  3. इन समस्याओं के कारण भारत में वन्य प्राणियों की घटती संख्या की तरह ही ब्राज़ील में भी प्राणियों की संख्या दिन-प्रति-दिन कम हो रही है। दोनों ही देशों में प्राणियों की कुछ प्रजातियाँ विलुप्त होने की कगार पर हैं। कुछ प्रजातियाँ पूर्णतः विलुप्त हो चुकी हैं। इस प्रकार प्राणियों तथा वनस्पतियों की सुरक्षा की दृष्टि से भारत की तरह ब्राज़ील में भी वन्य प्राणियों एवं वनों के संवर्धन की आवश्यकता है।
shaalaa.com
प्राकृतिक वनस्पतियाँ एवं वन्यजीव
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 5: प्राकृतिक वनस्पतियाँ एवं वन्यजीव - स्वाध्याय [पृष्ठ ३७]

APPEARS IN

बालभारती Bhugol [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
अध्याय 5 प्राकृतिक वनस्पतियाँ एवं वन्यजीव
स्वाध्याय | Q ५. (उ) | पृष्ठ ३७

संबंधित प्रश्न

प्राकृतिक वन्य प्राणियों एवं वनस्पतियों में सह-संबंध स्पष्ट कीजिए।


किन्हीं दो सोपानों के नाम बताइए जिन्हें सरकार ने पौधों और प्राणियों के संरक्षण के लिए आरंभ किया है।


निम्नलिखित में से कौन-सा प्रकृति के संरक्षण के अनुकूल नहीं है?


निम्नलिखित कथन में से सत्य अथवा असत्य बताइए। यदि सत्य है तो उसके कारण लिखिए-

तटीय क्षेत्रों में पवन गति रोकने के लिए वृक्ष कतार में लगाए जाते हैं, जिसे बीच की फसल उगाना कहते हैं।


निम्नलिखित कथन में से सत्य अथवा असत्य बताइए। यदि सत्य है तो उसके कारण लिखिए-

मानवीय हस्तक्षेप और जलवायु परिवर्तन पारितंत्र को व्यवस्थित रख सकते हैं।


प्राकृतिक वनस्पतियों की तीन मुख्य श्रेणियाँ कौन-सी हैं?


नींबू-वंश (सिट्स) के फल किस जलवायु में उगाए जाते हैं?


निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए –

(क) वालरस (i) नरम काष्ठ पेड़
(ख) देवदार का वृक्ष (ii) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन का एक जानवर
(ग) जैतुन (iii) एक ध्रुवीय जानवर
(घ) हाथी (iv) अंटार्कटिका का शीतोष्ण घासस्थल
(च) कंपोस (v) काँटेदार झाड़ियाँ
(छ) डाउन (vi) एक नींबू-वंश (सिट्रस) का फल
    (vii) ब्राजील के उष्णकटिबंधीय घासस्थल

विश्व के विभिन्न भागों के वनों एवं घास स्थलों के चित्र एकत्र करें। प्रत्येक चित्र के नीचे इससे संबंधित एक वाक्य लिखें।


वर्षावन, घासस्थल एवं शंकुधारी वन का एक कोलाज बनाएँ।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×