हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) १० वीं कक्षा

भारत एवं ब्राज़ील की प्राकृतिक संरचना में अंतर बताइए। - Geography [भूगोल]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

भारत एवं ब्राज़ील की प्राकृतिक संरचना में अंतर बताइए।

दीर्घउत्तर
Advertisements

उत्तर

  1. भारत की प्राकृतिक संरचना के ये पाँच विभाग हैं। मुख्य रूप से हिमालय, उत्तर भारतीय मैदान, प्रायद्वीप, तटीय प्रदेश और द्वीप समूह। दूसरी ओर ब्राजील की प्राकृतिक संरचना के ये पाँच प्राकृतिक विभाग किए जाते हैं: उच्च भूमियाँ, विशाल कगार, तटीय प्रदेश, मैदानी प्रदेश और द्वीप समूह।
  2. भारत के विभिन्न भागों में ऊँचे पर्वत पाए जाते हैं। इसके विपरीत ब्राजील में ऊँचे पर्वतों का अभाव दिखाई देता है।
  3. भारत के उत्तरी भाग में हिमालय का पर्वतीय प्रदेश है। भारत के दक्षिणी प्रायद्वीपीय भाग में पश्चिमी घाट और पूर्वी घाट ये दो पर्वतीय प्रदेश हैं।
  4. भारत के पर्वतीय प्रदेश की सर्वोच्च ऊँचाई ७००० मीटर से ८००० मीटर तक है, जबकि ब्राज़ील की उच्च भूमि की सर्वोच्च ऊँचाई १००० मीटर से २००० मीटर के बीच है।
  5. भारत में उत्तर भारतीय मैदान के पश्चिमी भाग में थार का रेगिस्तान है। दूसरी ओर ब्राज़ील में रेगिस्तान नहीं पाया जाता।
  6. भारत के उत्तरी भाग में विस्तृत मैदान पाए जाते हैं। इसके विपरीत ब्राज़ील में विस्तृत मैदानों का अभाव है।
  7. भारत के तटीय भाग में पश्चजल के विभिन्न प्रदेश पाए जाते हैं। ऐसे प्रदेश ब्राज़ील में नहीं पाए जाते।
  8. ब्राज़ील में विशाल कगार पाया जाता है। ब्राज़ील की उच्च भूमि का पूर्वी छोर इसी कगार द्वारा निर्धारित होता है। इसके विपरीत भारत में पठारों की सीमाओं का अंकन करनेवाले ऐसे विशाल कगार नहीं पाए जाते।
shaalaa.com
भारत की प्राकृतिक संरचना
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 3: प्राकृतिक रचना एवं अपवाह तंत्र - स्वाध्याय [पृष्ठ २३]

APPEARS IN

बालभारती Bhugol [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
अध्याय 3 प्राकृतिक रचना एवं अपवाह तंत्र
स्वाध्याय | Q २. (अ) | पृष्ठ २३
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×