Advertisements
Advertisements
प्रश्न
भारत और चीन के बीच विवाद के मामलों की पहचान करें और बताएँ की वृहत्तर सहयोग के लिए उन्हें कैसे निपटाया जा सकता है। अपने सुझाव भी दीजिए।
संक्षेप में उत्तर
Advertisements
उत्तर
भारत - चीन विवाद के क्षेत्र: भारत और चीन के बीच समय - समय पर मतभेद के कई क्षेत्र रहे हैं, जो इस प्रकार हैं -
- सन 1950 - 51 में तिब्बत पर चीनी आक्रमण के समय तिब्बत के राजनैतिक तथा आर्थिक नेताओं ने भारत में शरण ली। वे अभी भी भारत में रह रहे हैं इससे दोनों में तनाव बना हुआ है।
- दोनों देशों के बीच मैकमोहन रेखा जो दोनों के बीच की सीमा - रेखा है, पर विवाद है। चीन ने इस सीमा - रेखा को मानने से इंकार कर दिया हैं।
- पाकिस्तान ने 1965 तथा 1971 में भारत पर जब आक्रमण किए, जो चीन ने पाकिस्तान का समर्थन किया, उसकी सहायता की तथा उसे हथियार भी दिए। इससे भी भारत - चीन संबंधों में काफी तनाव पैदा हुआ (याद रहे अब भी चीन भारत के कुछ पड़ोसी देशों को जिसमें पाकिस्तान के साथ म्यांमार भी शामिल है खतरनाक हथियारों के निर्माण में मदद दे रहा है।) सन 1975 में दोनों देशों के बीच राजदूत स्तर पर कूटनीतिज्ञ संबंध फिर से स्थापित किऐ गए। सन 1988 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गाँधी चीन के दौरे पर गए। सन 1991 में चीन के प्रधनमंत्री ली पेंग भारत की यात्रा पर आए। सन 1996 में चीन के राष्टपति ने भारत की यात्रा की। इस यात्रा के दौरान भारत तथा चीन के बीच चार समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए परन्तु भारत द्वारा मई, 1998 में किए गए परमाणु परिक्षणों के पश्चात दोनों देशों के बीच व्यापार वृद्धि तथा सीमा विवाद को हल करने के बारे में सहमति हुई परन्तु सीमा - विवाद अभी तक हल न हो पाने के कारण दोनों देशों के संबंध मित्रतापूर्ण नहीं कहे जा सकते।
shaalaa.com
चीन के साथ भारत के संबंध
क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
संबंधित प्रश्न
खाली स्थान भरें -
1992 में भारत और चीन के बीच ______ और ______ को लेकर सीमावर्ती लड़ाई हुई थी।
खाली स्थान भरें -
______ योजना के प्रभाव से 1948 में यूरोपीय आर्थिक सहयोग संगठन की स्थपना हुई।
मुल्कों की शांति और समृद्धि क्षेत्रीय आर्थिक को बनाने और मजबूत करने पर टिकी है। इस कथन की पुष्टि करें।
