हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) १० वीं कक्षा

भारत और ब्राज़ील में नगरीकरण की तुलनात्मक समीक्षा कीजिए। - Geography [भूगोल]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

भारत और ब्राज़ील में नगरीकरण की तुलनात्मक समीक्षा कीजिए।

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

  1. ब्राज़ील में अधिक तथा भारत में कम नगरीकरण पाया जाता है।
  2. २०११ के आंकड़ों के अनुसार भारत का नगरीकरण मात्र ३१.२ प्रतिशत था। दूसरी ओर २०१० के आंकड़ों के अनुसार ब्राज़ील का नगरीकरण लगभग ८४.६ प्रतिशत था।
  3. १९६१ से २०११ के पचास वर्षों के कालखंड में भारत की नगरीय जनसंख्या १८ से ३१.२ प्रतिशत तक निरंतर बढ़ती गई है।
  4. भारत की तरह ही १९६० से २०१० के पचास वर्षों के कालखंड में ब्राज़ील की नगरीय जनसंख्या ४७.१ से ८४.६ प्रतिशत तक निरंतर बढ़ी है।
  5. भारत में १९६१ से २०११ के पचास वर्षों के कालखंड में कुल नगरीय जनसंख्या के प्रतिशत में निरंतर वृद्धि होती दिखाई देती है।
  6. भारत में १९६१ से २०११ के पचास वर्षों के कालखंड में प्रत्येक दशक में नगरीय जनसंख्या की वृद्धि दर क्रमशः कम-अधिक होती दिखाई देती है।
  7. ब्राज़ील में १९६० से २०१० के पचास वर्षों के कालखंड में प्रत्येक दशक में नगरीय जनसंख्या के प्रतिशत में निरंतर वृद्धि हुई है।
  8. परंतु, ब्राज़ील में १९६० से २०१० के पचास वर्षों के कालखंड में प्रत्येक दशक की नगरीय जनसंख्या की वृद्धि दर क्रमशः कम होती दिखाई देती है।

shaalaa.com
ब्राज़ील नगरीकरण
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 7: मानवीय अधिवास - स्वाध्याय [पृष्ठ ५१]

APPEARS IN

बालभारती Bhugol [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
अध्याय 7 मानवीय अधिवास
स्वाध्याय | Q ३. (अ) | पृष्ठ ५१
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×