Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित पठन गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए:
|
बाइबिल और दूसरे पावन ग्रंथों में नूह नाम के एक पैगंबर का ज़िक्र मिलता है। उनका असली नाम लशकर था, लेकिन अरब ने उनको नूह के लक़ब से याद किया है। वह इसलिए कि आप सारी उम्र रोते रहे। इसका कारण एक जख्मी कुत्ता था। नूह के सामने से एक बार एक घायल कुत्ता गुज़रा। नूह ने उसे दुत्कारते हुए कहा, ‘दूर हो जा गंदे कुत्ते।’ इस्लाम में कुत्तों को गंदा समझा जाता है। कुत्ते ने उनकी दुत्कार सुनकर जवाब दिया, ‘... न में अपनी मर्ज़ी से कुत्ता हूँ, न तुम अपनी पसंद से इंसान हूँ। बनाने वाला सबका तो वही एक है।’ |
(क) ‘बाइबिल’ को किस प्रकार का ग्रंथ माना जाता है? (1)
- पावन
- धार्मिक
- नीति
- न्याय
(ख) ‘अरब ने उनको नूह के लक़ब से याद किया है।’ इस पंक्ति में ‘लक़ब’ का क्या अर्थ है? (1)
- नाम
- पदवी
- पैगंबर
- ग्रंथ
(ग) पैगंबर से आप क्या समझते हैं? (1)
- धर्मगुरु
- धर्मसेवी
- धार्मिक
- धर्मप्रवर्तक
(घ) लशकर को नूह के नाम से क्यों याद करते हैं? (1)
- पाश्चाताप करने के कारण
- गलती का अहसास करने के कारण
- अफसोस में रोते रहने के कारण
- कुत्ते से नफरत करने के कारण
(ङ) निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन करके लिखिए: (1)
कथन: न मैं अपनी मर्ज़ी से कुत्ता हूँ, न तुम अपनी पसंद से इंसान हो।
कारण: सबको बनाने वाला एक मात्र ईश्वर है।
विकल्प-
- कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
- कथन तथा कारण दोनों सही हैं।
- कथन गलत है तथा कारण सही है।
- कथन सही है तथा कारण गलत है।
Advertisements
उत्तर
(क) पावन
(ख) पदवी
(ग) धर्मगुरु
(घ) अफसोस में रोते रहने के कारण
(ङ) कथन तथा कारण दोनों सही हैं।
