Advertisements
Advertisements
प्रश्न
अवसाद और उन्माद से संबंधित लक्षणो की पहचान कीजिए।
संक्षेप में उत्तर
Advertisements
उत्तर
- अवसाद - इसमें कई प्रकार के नकारात्मक भावदशा और व्यवहार परिवर्तन होते हैं। इनके लक्षणो में अधिकांश गतिविधियों में रूचि या आनंद नहीं रह जाता है। साथ ही अन्य लक्षण भी हो सकते है; जैसे - शरीर के भार में परिवर्तन, लगातार निद्रा से संबंधित समस्याएँ, थकान, स्पष्ट रूप से चिंतन करने में असमर्थता, क्षोम, बहुत धीरे - धीरे कार्य करने तथा मृत्यु और आत्महत्या विचारो का आना, अत्यधिक दोष या निकम्मेपन की भावना का होना।
- उन्माद - इससे पीड़ित व्यक्ति उल्लासोन्मादी, अत्यधिक सक्रिय, अत्यधिक बोलने वाले तथा आसानी से चित्त - अस्थिर हो जाते हैं, उन्माद की घटना या स्थिति स्वतः कभी - कभी ही दिखाई देती है, इनका परिवर्तन अक्सर अवसाद के साथ होता रहता है।
shaalaa.com
प्रमुख मनोवैज्ञानिक विकार
क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
