हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) १० वीं कक्षा

अर्धगुणसूत्री विभाजन के पहले पूर्वावस्था की पाँच अवस्थाओंका उचित आकृतियों की सहायता से वर्णन कीजिए । - Science and Technology 2 [विज्ञान और प्रौद्योगिकी २]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

अर्धगुणसूत्री विभाजन के पहले पूर्वावस्था की पाँच अवस्थाओंका उचित आकृतियों की सहायता से वर्णन कीजिए।

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

अर्धसूत्री विभाजन की पूर्वावस्था सबसे लंबी प्रावस्था है। अत: इसे निम्नलिखित उपअवस्थाओं में बाँटा गया है।: लेप्टोटीन (Leptotene), ज़ाइगोटीन (Zygotene), पैचीटीन (Pachytene), डिप्लोटीन (Diplotene) तथा डायकाइनेसिस (Diakinesis).

  1. तनुसूत्र (लेप्टोटीन): आरंभ में गुणसूत्रों का घनीभवन होने की शुरुआत होती है। इस प्रावस्था में गुणसूत्र संहत (compact) होते हैं।
  2. युग्मसूत्र (जाइगोटीन): इस प्रावस्था में समजात गुणसूत्र जोड़ी बनाते हैं। जोड़ी बनाने की प्रक्रिया सूत्र युग्मन (Synapsis) कहलाती है। सूत्र युग्मन प्रक्रिया में गुणसूत्रों को अपने स्थान पर बनाए रखने के लिए सिनेप्टोनेमल संकुल का विकास होता है। प्रत्येक गुणसूत्र के अर्धगुणसूत्रीय भुजाओं का विभाजन होता है तथा इससे बनी हुई संरचना को द्विसंयोजी या चतुष्क गुणसूत्र कहते हैं।
  3. स्थूलपट्ट (प्रोचीटीन): पैचीटीन प्रावस्था के समय, समजात गुणसूत्रों के असंतति अर्धगुणसूत्र (Non-sister chromatid) के मध्य आदान-प्रदान विनिमय होता है। इस प्रकार के आदान-प्रदान विनिमय के कारण गुणसूत्रों के मध्य जनुकीय संयोग होता है। समजात गुणसूत्र आदान-प्रदान विनिमय (crossing over) के समय भी युग्मबद्ध बने रहते हैं।
  4. द्विपट्ट (डिप्लोटीन) : इस प्रावस्था के समय, सिनेप्टोनेमल संकुल (Synaptonemal Complex) घुल जाते हैं। द्विसंयोजी समजात गुणसूत्रों एक-दुसरे से पृथक हो जाते है। यह क्रिया आदान-प्रदान विनिमय से दूर होती है। इस प्रकार विसंयोजी समजात गुणसूत्रों का आकार 'x' आकार की संरचना के समान दिखाई देता है। इसे 'क्याजमेटा' (chiasmata) कहते हैं।
  5. पारगति क्रम (डायकाइनेसिस) (Diakinesis): यह प्रावस्था पूर्वावस्था - I की अंतिम प्रावस्था है। इस प्रावस्था में क्याजमेट अदृश्य हो जाता है। तुर्कतंतु उत्पन्न हो जाते हैं। तथा समजात गुणसूत्र पृथक हो जाते हैं। इससे केंद्रक कला विभाजित हो जाती है तथा केंद्रिका लुप्त हो जाती हैं।
shaalaa.com
कोशिका विभाजन : एक आवश्यक जीवन प्रक्रिया (Cell Division: an Essential Life Process)
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 2: सजीवों में जीवनप्रक्रिया भाग -1 - स्वाध्याय [पृष्ठ २१]

APPEARS IN

बालभारती Vigyaan aur Prodyogiki 2 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
अध्याय 2 सजीवों में जीवनप्रक्रिया भाग -1
स्वाध्याय | Q 5. इ. | पृष्ठ २१
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×