Advertisements
Advertisements
प्रश्न
अपने घर के किसी भी एक सदस्य से उसके काम के बारे में जानकारी हासिल करो।
उन्हें अपने काम में किन बातों से परेशानी होती है?
Advertisements
उत्तर
जब वह किसी एक काम को कर रहे होते हैं और बीच में कोई दूसरा काम लेकर पहुँच जाता है, तब उन्हें परेशानी होती है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
पापा ने जितने काम सोचे, उनमें से तुम्हें सबसे दिलचस्प काम कौन-सा लगता है? क्यों?
क्या तुम्हें भी घर में बताया जाता है कि तुम्हें बड़े होकर क्या काम करना है? कौन-कौन कहता है? क्या कहता है?
अपने मम्मी या पापा से पता करो कि वे जब बच्चे थे तब बड़े होकर क्या-क्या बनने की सोचते थे।
अपने घर के किसी भी एक सदस्य से उसके काम के बारे में जानकारी हासिल करो।
पता करो उसके काम को किस नाम से जाना जाता है ?
अपने घर के किसी भी एक सदस्य से उसके काम के बारे में जानकारी हासिल करो।
उस काम को अच्छी तरह करने के लिए कौन-कौन सी बातें मालूम होनी चाहिए ?
शुरू-शुरू में पापा चौकीदार बनना चाहते थे।
चौकीदार रात को काम करते हैं। इसके अलावा और कौन-कौन से कामों में रात को जागना पड़ता है।
पापा कई तरह के काम करना चाहते थे।
क्या तुम किसी व्यक्ति को जानते हो जो एक से ज्यादा तरह के काम करता है? उस व्यक्ति के बारे में बताओ।
पापा अपने पैर से कान के पीछे नहीं खुजा पाते थे। आओ देखें, तुम कौन-कौन से काम कर सकती हो! एक खेल खेलते हैं। खेल का नाम है-शेखचिल्ली कहता है। तुममें से एक बनेगा शेखचिल्ली। जो शेखचिल्ली कहेगा, बाकी सबको वैसे ही करना है।
शेखचिल्ली इस तरह के आदेश दे सकता है-
- शेखचिल्ली कहता है- अपने दायें हाथ को सिर के पीछे से ले जाकर नाक को पकड़ो।
- अपने दायें हाथ को दायीं टाँग के नीचे से ले जाकर दायाँ कान पकड़ो।
- शेखचिल्ली कहता है- खड़े होकर झुको।।
- अपने हाथों से पैरों को छुओ।
- सिर अपने घुटनों से लगाओ।
ध्यान रहे, तुम्हें केवल वही आदेश मानना है जिसके साथ जुड़ा हो-शेखचिल्ली कहता है। अगर तुमने कोई और आदेश मान लिया तो तुम खेल से बाहर हो जाओगे।
पापा ने कहा, “अपना ठेला मैं स्टेशन के पास ही खड़ा करूँगा।”
अगर तुम पापा की जगह होतीं तो ठेला कहाँ लगातीं? ऐसा तुमने क्यों तय किया?
अगर तुम रेल से सफ़र करोगी तो तुम्हें प्लेटफ़ॉर्म और रेलगाड़ी में कौन-कौन लोग नज़र आएँगे?
पापा के पापा को दादा कहते हैं। इन्हें तुम अपने घर में क्या कहकर बुलाओगी ?
| पापा के पापा | ______ | माँ के पापा | ______ |
| पापा की माँ | ______ | माँ की माँ | ______ |
| पापा के बड़े भाई | ______ | माँ के भाई | ______ |
| पापा की बहन | ______ | माँ की बहन | ______ |
| पापा के छोटे भाई | ______ | बहन के पति | ______ |
पापा को वायुयान चालक बनने की सूझी। इसके बाद उन्होंने अभिनेता बनने की सोची। इसके अलावा वह जहाज़ी भी बनना चाहते थे।
ऊपर के वाक्यों में उन्होंने और वह का इस्तेमाल पापा की जगह पर हुआ है। हम अक्सर एक ही शब्द को दोहराने की बजाय उसकी जगह किसी दूसरे शब्द का इस्तेमाल करते हैं। मैं, तुम, इस भी ऐसे ही शब्द हैं।
(क) पाठ में से ऐसे शब्दों के पाँच उदाहरण छाँटो।
(ख) इनकी मदद से वाक्य बनाओ।
तुम किन-किन चीज़ों में माहिर हो, यह भी बताओ।
|
__________________ __________________ __________________ |
नीचे लिखी पंक्ति पढ़ो। इन पंक्ति के आधार पर बताओ कि तुम पापा के बारे में क्या सोचती हो?
पापा के पास जवाब हमेशा तैयार होता था।
ऐसा लगता है कि ______।
नीचे लिखी पंक्ति पढ़ो। इन पंक्ति के आधार पर बताओ कि तुम पापा के बारे में क्या सोचती हो?
पापा का जवाब हमेशा अलग-अलग होता था।
ऐसा लगता है कि ______।
नीचे लिखी पंक्ति पढ़ो। इन पंक्ति के आधार पर बताओ कि तुम पापा के बारे में क्या सोचती हो?
मैं छोटे बच्चों को मुफ़्त में आइसक्रीम दिया करूँगा।
ऐसा लगता है कि ______।
