Advertisements
Advertisements
प्रश्न
अपने बड़ों से पता करो कि क्या इन पेड़ों की कोई खास बात है?
Advertisements
उत्तर
आम: आम का पेड़ एक बड़ा पेड़ होता है। यह आमतौर पर मार्च के महीने में फूलना शुरू कर देता है। इसके फल मई के महीने से पकना शुरू हो जाते हैं। आम एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है। आम की लकड़ी का उपयोग फर्नीचर बनाने में भी किया जाता है।
शीशम: शीशम का पेड़ भी बहुत बड़ा होता है। यह हमें छाया और ताजी हवा देता है। शीशम की लकड़ी महंगी होती है। शीशम हमें फल नहीं देता। शीशम की लकड़ी का उपयोग फर्नीचर बनाने में किया जाता है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
क्या तुम्हारे घर के आस-पास किसी मैदान या स्कूल के रास्ते में, कोई ऐसी जगह है जहाँ पेड़ लगाए गए हैं?
क्या तुमने किसी को पेड़ों की देखभाल करते देखा है? किसको?
ललिता को लगता है कि उसके स्कूल की दीवार के साथ उगे हुए छोटे-छोटे पौधे और घास किसी ने लगाए नहीं हैं। क्या तुम भी किसी ऐसी जगह के बारे में जानते हो जहाँ घास, छोटे-छोटे पौधे और पेड़ अपने-आप ही उग गए हों?
तुम्हें यह क्यों लगता है कि ये पौधे अपने-आप उग रहे हैं?
तुम्हें याद है न, उस गाँव के बुज़ुर्गों की बातें?
अगर पेड़ और जानवर नहीं होंगे, तो क्या हम रहेंगे? इस बारे में कक्षा में चर्चा करो।
तुमने तीसरी कक्षा में जिस पेड़ से दोस्ती की थी, वह अब कैसा है?
किसी एक पेड़ के बारे में लिखो-
- क्या उस पर फूल आते हैं?
- फूल क्या साल भर रहते हैं?
- पत्तियाँ किस महीने में झड़ती हैं?
- क्या उस पर फल लगते हैं?
- फल किन-किन महीनों में लगते हैं?
- क्या तुमने कभी ये फल खाए हैं?
अपने दादी-दादा से पता करके लिखो कि -
- उनके बचपन में जितनी तरह के पक्षी दिखाई देते थे, क्या उतनी ही तरह के आज भी दिखाई देते हैं?
- कौन-से पक्षी कम हुए हैं?
- ऐसे कौन-से जंतु एवं पक्षी हैं जो अब उनके आस-पास दिखाई नहीं देते?
शांति के दादाजी ने बताया कि जब वे छोटे थे तब बहुत-सी चिड़िया, मैना आदि दिखाई देती थीं। क्या तुम अंदाज़ा लगा सकते हो कि इन पक्षियों की संख्या कम क्यों हो गई है? कोई दो कारण लिखो।
