Advertisements
Advertisements
प्रश्न
अखबार के दफ्तर से आए दो युवकों से मिले लेखक केअनुभव को अपने शब्दों में लिखिए ।
Advertisements
उत्तर
एक दिन लेखक के पास दो युवक आते हैं। वे अपने आप को अखबार के दफ्तर से आया हुआ बताते है। वे लेखक से कहते है कि वे फिल्में दिखाते हैं और उन पर उनकी राय के लिए उन्हें बुलाएँगे। लेखक को उनकी बात सुनकर अच्छा लगता है। उनकी सहमति पाकर दोनों युवक अपना काम शुरू कर देते हैं। इस बीच लेखक को किसी काम में लगा हुआ देखकर वे उनके सामने हस्ताक्षर के लिए एक कागज रख देते हैं। वे उनसे कहते हैं कि कागज में लिखी बातों को पढ़ने में केवल समय की बर्बादी होगी। इसलिए वे बस हस्ताक्षर कर दें। लेखक उनकी कही गई बातों पर विश्वास करके कागज पर हस्ताक्षर कर देते हैं। बाद में वे अखबार के दफ्तर से बुलावा आने की राह देखते रहते हैं। बुलावा तो नहीं आता, पर एक दिन उन्हें एक विदेशी बैंक का क्रेडिट कार्ड मिलता है। खोजबीन करने पर उन्हें पता चलता है कि उन्होंने जिस कागज पर हस्ताक्षर किया था, वह उस विदेशी बँक के क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन पत्र था। अखबार के आफिस से आए युवकों का इस विदेशी बैंक से काँट्रैक्ट था। लेखक को बिना कागज पढ़े उस पर हस्ताक्षर करने की अपनी गलती का अहसास होता है।
