हिंदी

आपके विद्यालय में रोचक पुस्तकों का भंडार है परंतु आपके ‘दृष्टिबाधित’ सहपाठी स्वयं पढ़कर इनका आनंद नहीं उठा पाते हैं। प्रधानाध्यापक को ब्रेल लिपि में पुस्तकें मँगवाने के संदर्भ में

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आपके विद्यालय में रोचक पुस्तकों का भंडार है परंतु आपके ‘दृष्टिबाधित’ सहपाठी स्वयं पढ़कर इनका आनंद नहीं उठा पाते हैं। प्रधानाध्यापक को ब्रेल लिपि में पुस्तकें मँगवाने के संदर्भ में पत्र लिखिए।

लेखन कौशल
Advertisements

उत्तर

सेवा में
प्राचार्य
डी.ए.वी. स्कूल,
चंडीगढ़

विषय: पुस्तकालय के लिए ब्रेल लिपि की पुस्तकें उपलब्ध कराने के संबंध में।

सप्रेम नमस्ते।

मैं सौरभ, कक्षा 9 बी का छात्र हूँ। मेरा एक सहपाठी सुनील दृष्टिबाधित है। वह कक्षा में ध्यानपूर्वक सुनता है, लेकिन बोर्ड पर लिखा हुआ पढ़ने में असमर्थ है। उसके पास घर या विद्यालय में ऐसी कोई पुस्तक उपलब्ध नहीं है, जिससे वह अध्ययन कर सके।

महोदय! वर्तमान समय में ब्रेल लिपि में पुस्तकें आसानी से उपलब्ध हैं। मेरा आपसे विनम्र अनुरोध है कि पुस्तकालय के लिए कुछ आवश्यक ब्रेल लिपि की पुस्तकें अवश्य मँगवाने की कृपा करें। यह दृष्टिबाधित विद्यार्थियों का अधिकार भी है।

आपसे निवेदन है कि इस व्यवस्था को शीघ्र उपलब्ध कराने की कृपा करें।

धन्यवाद।

आपका आज्ञाकारी छात्र,
सौरभ, कक्षा 9 बी
डी.ए.वी. स्कूल
चंडीगढ़
दिनांक: २० जून २०२६

shaalaa.com
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 7: मैं और मेरा देश - अभ्यास [पृष्ठ १३३]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Hindi Ganga [English] Class 9
अध्याय 7 मैं और मेरा देश
अभ्यास | Q 1. | पृष्ठ १३३
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×