हिंदी

आपके क्षेत्र में सरकारी राशन की दुकान का संचालक गरीबों के लिए आए अनाज की कालाबाजारी करता है और कुछ कहने पर उन्हें धमकाता है। उसकी शिकायत करने हेतु जिलाधिकारी को पत्र लिखिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आपके क्षेत्र में सरकारी राशन की दुकान का संचालक गरीबों के लिए आए अनाज की कालाबाजारी करता है और कुछ कहने पर उन्हें धमकाता है। उसकी शिकायत करने हेतु लगभग 120 शब्दों में जिलाधिकारी को पत्र लिखिए।

दीर्घउत्तर
Advertisements

उत्तर

सेवा में,
जिलाधिकारी महोदय,
नई दिल्ली।
दिनांक: 20 जनवरी, 2020

विषय: राशन की कालाबाजारी पर शिकायत 

माननीय महोदय,

इस पत्र के माध्यम से मैं आपका ध्यान वॉर्ड नं -32 आदर्श नगर, नई दिल्ली में स्थित सरकारी राशन की दुकान पर अनाज की कालाबाजारी की तरफ आकृष्ट करना चाहता हूँ। यहाँ पर सरकार की ओर से अत्यंत सस्ती दरों पर गरीबों के लिए अनाज वितरित करने के लिए भेजा जाता है, परन्तु दुकान का संचालक गरीबों को अनाज न देकर उन्हें ऊँची दरों पर खुले बाज़ार में बेच देता है। वे लोग जब शिकायत करते हैं तो दुकानदार उन्हें धमकाकर भगा देता है। यह न केवल नियम विरुद्ध परंतु सामाजिक न्याय की अवधारणा के खिलाफ भी है। ऐसे दुकान संचालकों को तत्काल दंडित किए जाने की आवश्कयता है। अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त सरकारी राशन की दुकान संचालक के विरुद्ध तुरंत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाय ताकि गरीबों को सरकारी लाभ से वंचित न होना पड़े।
सधन्यवाद

स्थानीय जागरूक निवासी
क.ख.ग
ए -27, आदर्श नगर,
नई दिल्ली

shaalaa.com

Notes

  • आरंभ तथा अंत की औपचारिकताएँ - 1 अंक
  • विषयवस्तु - 3 अंक
  • भाषा - १ अंक
पत्रलेखन
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2021-2022 (March) Term 2 Sample
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×