हिंदी

आपका नाम राधिका/राघव है और आप जिस क्षेत्र में रहते हैं, वहाँ आपराधिक घटनाएँ बढ़ रही हैं। अपने क्षेत्र के थानाध्यक्ष को लगभग 80 शब्दों में ई-मेल लिखकर समस्याओं से अवगत कराते - Hindi Course - A

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आपका नाम राधिका/राघव है और आप जिस क्षेत्र में रहते हैं, वहाँ आपराधिक घटनाएँ बढ़ रही हैं। अपने क्षेत्र के थानाध्यक्ष को लगभग 80 शब्दों में ई-मेल लिखकर समस्याओं से अवगत कराते हुए सहायता का अनुरोध कीजिए।

लेखन कौशल
Advertisements

उत्तर

प्रेषक: [email protected]
प्राप्ति: [email protected]

विषय: क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के संबंध में निवेदन

माननीय थानाध्यक्ष महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं राधिका, आपके क्षेत्र की निवासी हूँ। हमारे क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी, छिनैती और अन्य आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिससे लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

विशेषकर रात के समय स्थिति अधिक चिंताजनक हो जाती है। सड़कों पर पर्याप्त पुलिस गश्त न होने के कारण अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं।

अतः आपसे निवेदन है कि क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएँ, जिससे नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा मिल सके।

धन्यवाद।
भवदीया,
राधिका

shaalaa.com
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2025-2026 (March) 3/3/1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×