Advertisements
Advertisements
प्रश्न
आप रॉबर्ट पॉल/डॉली डिसूजा हैं। आपने अ ब स प्रकाशन, क ख ग नगर से ऑनलाइन कुछ पुस्तकें मँगवाई थीं। प्रकाशन द्वारा उनमें से दो पुस्तकें किसी अन्य लेखक की भेज दी गई हैं और एक पुस्तक के पहले कुछ पेज फटे हुए हैं। इसकी शिकायत करते हुए तथा इन पुस्तकों को शीघ्र लौटाने और नई पुस्तकें भिजवाने के लिए प्रकाशन के वरिष्ठ प्रबंधक को लगभग 80 शब्दों में एक ई-मेल लिखिए।
Advertisements
उत्तर
From: dollyd'[email protected]
दिनांक: 18 दिसम्बर 2021
To: [email protected]
विषय: ऑनलाइन मँगवाई गई पुस्तकों के संदर्भ में।
महोदय,
निवेदन हैं कि मैंने 12 दिसम्बर को आपके प्रकाशन से कुछ पुस्तकें मँगवाने का ऑनलाइन आर्डर, आर्डर संख्या 0056458659 दिया था। आज दिनांक 18 दिसम्बर को मुझे वह आर्डर प्राप्त हो गया है, किंतु अत्यंत खेद का विषय है कि प्राप्त पुस्तकों में से दो पुस्तकें दिए गए आर्डर के अनुरूप नहीं हैं। मैंने मुंशी प्रेमचंद के प्रसिद्ध उपन्यास- सेवासदन और कर्मभूमि की एक-एक प्रति मँगवाई थी, जबकि प्राप्त पार्सल में मुझे जयशंकर प्रसाद जी के उपन्यास 'कंकाल' और 'तितली' की प्रतियाँ प्राप्त हुई हैं। इसके साथ ही भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. .पी. जे अब्दुल कलाम की प्रसिद्ध रचना 'विंग्स ऑफ फायर' के अनुवाद 'अग्नि की उड़ान' पुस्तक के कुछ पृष्ठ फटे हुए हैं।
अतः आपसे अनुरोध है कि इन तीनों पुस्तकों को लौटने और इनके स्थान पर शीघ्र नई पुस्तकें भेजने की व्यवस्था करने की कृपा करें।
सधन्यवाद
डॉली डिसूजा
क ख ग नगर
Notes
- प्रारूप - 2 अंक
- विषयवस्तु - 2 अंक
- भाषा - 1 अंक
