हिंदी

आप रजनी/रजनीश हैं। आपकी कॉलोनी में स्थित पार्क को सार्वजनिक आयोजन स्थल बना दिया गया है जिसके कारण बच्चे और बुजुर्ग बेहद प्रभावित हुए हैं। नगर निगम अधिकारी को लगभग 80 शब्दों में - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आप रजनी/रजनीश हैं। आपकी कॉलोनी में स्थित पार्क को सार्वजनिक आयोजन स्थल बना दिया गया है जिसके कारण बच्चे और बुजुर्ग बेहद प्रभावित हुए हैं। नगर निगम अधिकारी को लगभग 80 शब्दों में ई-मेल द्वारा इसकी सूचना देते हुए इसके लिए उचित कदम उठाने का आग्रह कीजिए।

लेखन कौशल
Advertisements

उत्तर

प्रेषक: [email protected]

प्रेषिति: [email protected]

विषय: पार्क के अवैध उपयोग के संबंध में।

महोदय,

मैं आपका ध्यान राजाजी नगर, बेंगलुरु के दक्षिणी भाग में स्थित एक छोटे से पार्क की ओर दिलाना चाहती हूँ। यह पार्क क्षेत्र का एकमात्र स्थान है जहाँ सुबह-शाम वृद्धजन सैर करते हैं और बच्चे खेलते हैं। पिछले कुछ महीनों से पार्क में बार-बार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे बुज़ुर्गों की नियमित सैर बाधित होती है और पार्क का शांत वातावरण भी नष्ट हो रहा है। साथ ही, कुछ लोग यहाँ अवैध कब्जा करने का प्रयास भी कर रहे हैं। आसपास कोई अन्य पार्क न होने के कारण यह समस्या और गंभीर हो गई है। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया पार्क को अतिक्रमण-मुक्त कराकर इसके उचित उपयोग की व्यवस्था करें, जिससे नागरिकों विशेषकर वृद्धजनों को लाभ मिल सके। आशा है कि आप शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

धन्यवाद।

भवदीया,
रजनी पवार,
समाज सेविका,
राजाजी नगर,
बेंगलुरु

shaalaa.com
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2024-2025 (March) Delhi Set 3
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×